LPG Gas News: LPG के लिए अब नहीं पड़ेगा भटकना ! बस 4 घंटे में मिलेगा सिलेंडर, जानिए कैसे?? – RGH NEWS
बिजनेस

LPG Gas News: LPG के लिए अब नहीं पड़ेगा भटकना ! बस 4 घंटे में मिलेगा सिलेंडर, जानिए कैसे??

LPG Gas News:LPG उपयोगकर्ताओं के लिए एक सुखद समाचार है। अब उन्हें सिलेंडर के लिए लंबी कतारों में नहीं खड़ा होना पड़ेगा। Indane ने गैस की डिलीवरी को लेकर एक महत्वपूर्ण घोषणा की है, जिसके अनुसार अब सिलेंडर केवल 4 घंटे में आपके घर तक पहुंच जाएगा। कंपनी ने शनिवार को एक्सप्रेस डिलीवरी सेवा का शुभारंभ किया है। इसके साथ ही, Indane XTRALITE सिलेंडर सेवा भी शुरू कर रहा है, जिसमें 10 किलोग्राम वजन के सिलेंडर उपलब्ध होंगे। अब चाहे 10 किलो का सिलेंडर हो या 5 किलो का, आपको यह सिर्फ 4 घंटे में मिल जाएगा।

Read More: Assam news: असम में बाढ़ का कहर: 810 गांव पानी में डूबे, मौतों का आंकड़ा 66 तक पहुंचा

इन शहरों में शुरू हुई सर्विस?

हालांकि, इंडेन कंपनी ने एक्सप्रेस डिलीवरी सर्विस कुछ ही शहरों में शुरू की है, जिनमें पुणे, गुरुग्राम, इंदौर और कोयम्बटूर का नाम शामिल है. उम्मीद है कि मिड अगस्त तक के देश के बाकी 25 शहरों में भी इस सर्विस की शुरुआत हो जाएगा. इंडेन का मुख्य उद्देश्य है कि अक्टूबर 2026 तक देश के ज्यादातर शहरों में वो LPG सिलेंडर 4 घंटों में डिलीवर कर पाए और ज्यादा से ज्यादा लोगों को ये सुविधा मिले.

Read More: Korba News: मलेरिया से कोरबा में दो बच्चे की मौत, 11 से अधिक लोग जांच में मिले पॉजिटिव

*ऑनलाइन बुकिंग कैसे करें *

बुकिंग करने के लिए सबसे पहले Indian Oil One ऐप डाउनलोड करें.इस पर जाकर ग्राहक 5 या 10 किलो के सिलेंडर की बुकिंग बड़े ही आराम से कर सकते हैं. इसके अलावा कंपनी की वेबसाइट https://cx.indianoil.in से भी बुकिंग आसानी से हो जाएगी. इंडेन जल्द ही WhatsApp नंबर 7588888824 के जरिए भी डिलीवरी एक्सप्रेस सर्विस शुरू कर देगा. आपको बता दें कि, 10 किलो के सिलेंडर काफी हल्के होते हैं, जो काफी यूज़र फ्रैंडली हैं. इनमें जंग लगने की दिक्कत नहीं होती और ये इस्तेमाल करने में सेफ होते हैं.

 

 

Related Articles

Back to top button