Assam news: असम में बाढ़ का कहर: 810 गांव पानी में डूबे, मौतों का आंकड़ा 66 तक पहुंचा – RGH NEWS
देश

Assam news: असम में बाढ़ का कहर: 810 गांव पानी में डूबे, मौतों का आंकड़ा 66 तक पहुंचा

Assam news असम के लोग बाढ़ से प्रभावित हैं लेकिन अब हालात में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। रविवार को कई इलाकों में बारिश नहीं होने की वजह से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ये पाया गया है कि जलस्तर घटा है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि अभी भी 6.50 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं और ये लोग 6 जिलों से संबंधित हैं।

 

 

इस साल बाढ़ से कितने लोगों की मौत?

इस साल बाढ़ की वजह से 66 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला शिवसागर है। यहां करीब 2.90 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। चराइदेव में 1.90 लाख और जोरहाट में 1.30 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित बताए जा रहे हैं।

 

24 घंटे में बाढ़ से 4 और की मौत

बीते 24 घंटे में बाढ़ से 4 और लोगों ने अपनी जान गंवाई है। शिवसागर में तीन और चराइदेव में एक मौत हुई है। इस तरह बाढ़ से मरने वालों की संख्या 66 पहुंच चुकी है और आशंका है कि आने वाले समय में ये आंकड़ा बढ़ सकता है।

 

Read more Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक भारी…रायपुर में समेत कई जिलों में रेड अलर्ट जारी, प्रशासन ने बेवजह बाहर न निकलें की अपील

असम के मुख्यमंत्री ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से की अपील

राज्य में बाढ़ की स्थिति के दौरान चल रहे राहत कार्यों के बारे में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “मैं असम के सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे बाढ़ राहत कार्यों में शामिल हों। असम राज्य बीजेपी की ओर से, हमने बाढ़ से प्रभावित 2 लाख महिलाओं को 2 लाख मेखेला-चाडोर और 2 लाख बच्चों को कपड़े देने का फैसला किया है। इसके लिए हमें 12 करोड़ रुपये की ज़रूरत है।”

 

सीएम ने कहा, “मैं उन बीजेपी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं जो 2000 रुपये से कम दान करना चाहते हैं, वे यह राशि अपने स्थानीय विधायकों को दें, और जो 2000 रुपये से ज़्यादा दान करना चाहते हैं, वे पार्टी के अकाउंट नंबर में अपना चेक जमा कर सकते हैं; हम सोशल मीडिया पर अकाउंट नंबर बता देंगे।”

 

Assam newsउन्होंने आगे कहा, “हमने इसके लिए 12 करोड़ रुपये इकट्ठा करने का लक्ष्य रखा है। बीजेपी कार्यकर्ता इस राशि को इकट्ठा करने में मदद करेंगे। असम और असम के बाहर के विभिन्न हिस्सों से बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मदद का भरोसा दिलाया है। हमें पूरी उम्मीद है कि अगले 4-5 दिनों में हम यह राशि इकट्ठा कर लेंगे और शिवसागर, चराइदेव, गोलाघाट और जोरहाट जिलों के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद कर पाएंगे।”

 

 

Related Articles

Back to top button