Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के आसार, अगले 4 दिनों तक कई जिलों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी

Chhattisgarh samachar देश के कई राज्यों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात है, जिससे जन-जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है, वहीं दूसरी ओर कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से लगातार बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, कई नदी नाले उफान पर आ गए है और लगातार भूस्खलन की खबरें सामने आ रही है। अगर बात की जाए छत्तीसगढ़ की तो यहां भी पिछले कई दिनों से मौसम मेहरबान बना हुआ है। पिछले 24 घंटे कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई है। इसी बीच मौसम विभाग ने फिर कड़ी चेतावनी जारी की है।इतिहास
चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक आज से अगले 3 दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा। IMD ने 10 अगस्त तक कई हिस्सों में बारिश ( CG Me Bhari Barish Ka Alert) की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने यहां तेज बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली (lightning strikes) गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया है। बात करें राजधानी रायपुर की तो यहां सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
बीते 24 घंटे में कई जगह हुई बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे की तो प्रदेश ( CG Me Bhari Barish Ka Alert) के ज्यादातर हिस्सों में मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हुई है। फिलहाल प्रदेश में मानसूनी बारिश सामान्य के आसपास बनी हुई है। ऐसे में आने वाले दिनों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है।
देखें अब तक किस जिले में कितनी हुई बारिश
Chhattisgarh samacharछत्तीसगढ़ में इस वर्ष मानसून की स्थिति कुल मिलाकर सामान्य और संतोषजनक बनी हुई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 5 अगस्त 2026 तक जारी आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में 1 जून से अब तक औसतन 584.8 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जो कि इस अवधि की सामान्य औसत वर्षा (589.5 मिमी) का 99.2 प्रतिशत है। प्रदेश में 5 अगस्त को राज्य का दैनिक औसत 12.1 मिमी दर्ज किया गया