छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhatisgarh News: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 19अधिकारियों के तबादले, यहां देखें सूची

Chhatisgarh News:  छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक दफा फिर से बड़ा तबादला देखने को मिला है. लेकिन इस बार बिलासपुर और कोरबा जिले के पुलिस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी हुआ है। साथ ही कोनी व मस्तूरी में नए थाना प्रभारी की नियुक्ति हुई है। बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने 13 निरीक्षकों के तबादले के साथ कोनी व मस्तूरी थाने में नए प्रभारियों की नियुक्ति की है, वहीं कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने 6 सहायक उपनिरीक्षकों ASI की पदस्थापना में बड़ा बदलाव किया है।

Read More: Bus Fare Hike: सरकार का नया आदेश: बस में चलना हुआ महंगा, जारी हुआ नोटिफिकेशन

प्रशासनिक बदलाव का क्या? है उद्देश्य 

यह तबादला प्रशासनिक तनाव लाने और कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से किया गया है। इससे पहले भी कई जिलों में पुलिस अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है। वहीं अब बिलासपुर और कोरबा में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है।

बिलासपुर में 13 निरीक्षकों का तबादला

  • नए थाना प्रभारी: रक्षित केंद्र से निरीक्षक जितेंद्र गुप्ता को थाना प्रभारी कोनी और निरीक्षक सलीम खाखा को थाना प्रभारी मस्तूरी बनाया गया है।
  • यातायात पुलिस प्रभार: मस्तूरी थाना प्रभारी कृष्णचंद सिदार को यातायात थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं यातायात में पदस्थ हेमंत चंद्राकर को रक्षित केंद्र भेजा गया है।
  • विशेष शाखा व एसपी दफ्तर: शिकायत शाखा के विजय चौधरी को प्रभारी जिला विशेष शाखा DSB, विजय वर्मा को एसपी कार्यालय और संजय सिंह राजपूत को रक्षित केंद्र बिलासपुर में पदस्थ किया गया है।
  • कानून-व्यवस्था व एसटीएफ: निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, कपिल देव चन्द्रा, नरेश चौहान, सतीश कुमार साहू, मनोज सिंह और संजय सिंह को कानून-व्यवस्था व एसटीएफ के अलग-अलग अनुभागों में भेजा गया है।

कोरबा जिला में 6 सहायक उपनिरीक्षकों का तबादला

  • टंकेश्वर लाल यादव: थाना कोतवाली से पुलिस सहायता केंद्र CSEB
  • महिपाल सिंह: पुलिस सहायता केंद्र CSEB से थाना पाली
  • अशोक खांडेकर: थाना पाली से थाना करतला
  • कृष्णपाल कंवर: थाना करतला से थाना हरदीबाजार
  • विजय सिंह: थाना हरदीबाजार से थाना दीपका
  • खगेश कुमार राठौर: थाना दीपका से थाना सिविल लाइन (रामपुर)

Read More: जल्द जारी हो सकता है सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम , जानें कहां और कैसे कर पाएंगे चेक

लिस्ट में शामिल है कुल इतने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

जारी कि गई सूची में कुल 56 एएसपी स्तर के और 92 डीएसपी स्तर के अफसरों के नाम शामिल है। जिसमें रायपुर, दुर्ग, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बलौदाबाजार, गरियाबंद, कोण्डागांव समेत कई अन्य जिलों में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के नाम शामिल हैं। जारी आदेश के तहत अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर तुरंत प्रभाव से नई पदस्थापना दी गई है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button