Banking Rules: अगस्त से बदल जाएगा बैंकिंग और डेबिट कार्ड का यह नियम, जानें आम आदमी को कैसे होगा असर – RGH NEWS
बिजनेस

Banking Rules: अगस्त से बदल जाएगा बैंकिंग और डेबिट कार्ड का यह नियम, जानें आम आदमी को कैसे होगा असर

Banking Rules अगस्त 2026 की शुरुआत के साथ-साथ कई नए बैंकिंग नियम भी लागू होने वाले हैं। पंजाब नेशनल बैंक ने कई सर्विस चार्जेस में बदलाव का ऐलान किया है। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक और बंधन बैंक ने डेबिट कार्ड से जुड़े नियमों में संशोधन का किया किया है। जबकि फेडरल बैंक ने फॉरेक्स और ट्रेड सर्विस में बदलाव किया है। इन बदलावों का सीधा असर ग्राहकों पर पड़ेगा। इसलिए पहले से इसकी जानकारी होनी चाहिए।

 

1 अगस्त से कोटक महिंद्रा बैंक डेबिट कार्ड के लिए नए नियम प्रभावी करने जा रहा है। डायनेमिक करेंसी कंवर्जन शुल्क में वृद्धि की गई है। डीसीसी शुल्क ट्रांजेक्शन राशि का 3.5% के साथ जीएसटी होगा। वर्तमान में फीस 1%+जीएसटी है। शुल्क इंटरनेशनल मर्चेंट के साथ-साथ किए गए ट्रांजैक्शन पर लागू होगा। भारत के अंदर शुरू किए गए लेकिन विदेशी मर्चेंट द्वारा प्रोसेस किए गए लेनदेन भी शामिल किए गए हैं।

 

ये भी पढ़ेंIND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी-20 मैच आज, जानें भारत में फ्री में कैसे देख पाएंगे Live मैच

 

PNB नए नियम 

पंजाब नेशनल बैंक सीएमएस और NACH सेवाओं के शुल्क में बदलाव किया है, जो 1 अगस्त से लागू होंगे। एनएसीएच, यूपीआई और डायरेक्ट डेबिट मैंडेट बिजनेस सर्विस इसमें शामिल हैं। एनपीसीआई द्वारा बढ़ाए गए नॉन स्पॉन्सर मैंडेट बेस्ट डेबिट ट्रांजेक्शन (NACH इनवार्ड डेबिट-पीएनबी ग्राहक) के लिए मैंनडेट रजिस्ट्रेशन पर कॉर्पोरेट को 10 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन शुल्क का भुगतान करना होगा, पहले यह शुल्क 5 रुपये प्रति मैंडेट था। कॉर्पोरेट के लिए ट्रांजेक्शन चार्जेस को 2.50 रुपये बढ़ाकर 2.70 रुपये प्रति लेनदेन कर दिया गया है। वहीं यूपीआई मैंडेट रजिस्ट्रेशन के लिए पीएनबी ग्राहकों को 125 रुपये प्रति मैंडेट का भुगतान करना होगा। वित्तीय कारणों के लिए ट्रांजेक्शन रिटर्न चार्जेस 250 रुपये प्रति लेनदेन किया गया है।

Read more Petrol Diesel Price: तेल कंपनियों ने जारी की पेट्रोल-डीजल की नई दरें; जानें आज का ताजा भाव

 

बंधन बैंक नए नियम

इस प्राइवेट सेक्टर बैंक में डेबिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव किया है, जो 5 अगस्त 2026 से लागू होंगे। ATM से निकालने, प्वाइंट ऑफ सेल टर्मिनल पर खरीदने और ऑनलाइन ई-कॉमर्स ट्रांजेक्शन के लिए इस्तेमाल होने वाले विभिन्न प्रकार के कार्ड के लिए नई डेली ट्रांजैक्शन लिमिट लागू होगी। डॉमेस्टिक और इंटरनेशनल दोनों लेनदेन पर प्रभावी होगा। मास्टर प्लेटटिनम डेबिट कार्ड यूजर्स हर दिन किसी भी एटीएम से 50,000 रुपये तक की राशि निकाल पाएंगे, जो पहले 2 लाख रुपये थी। रुपे प्लेटटिनम डेबिट कार्ड के लिए डेली कैश विड्रोल लिमिट को भी 2 लाख रुपये से घटकर 50,000 रुपये कर दिया गया है। विजा प्लेटटिनम डेबिट कार्ड के लिए यह लिमिट 1 लाख रुपये से घटकर 50,000 रुपये प्रतिदिन होगा। इसके अलावा पीओएस या ई-कॉमर्स पर डेली परचेज लिमिट में भी कटौती की गई है।

 

 

फेडरल बैंक के नियम

Banking Rulesफेडरल बैंक 7 अगस्त 2026 से फॉरेक्स और ट्रेड सर्विस चार्ज में बदलाव करने जा रहा है। एक्सपोर्ट बिल ट्रांजेक्शन, एक्सपर्ट एलसी एडवाइजिंग और कन्फर्मेशन चार्ज, प्री-शिपमेंट फाइनेंस और इम्पोर्ट के चार्ज में बदलाव किया है, जो लेनदेन के अलग-अलग प्रकार पर निर्भर करेंगे। बैंक ने इसकी जानकारी नोटिस के जरिए दी है

Related Articles

Back to top button