Petrol Diesel Price: तेल कंपनियों ने जारी की पेट्रोल-डीजल की नई दरें; जानें आज का ताजा भाव

Petrol Diesel Price पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद बढ़ने से शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमत में गिरावट आई। सूत्रों का कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच रुकी बातचीत को बहाल करने के लिए चीन ने एंट्री की है। इससे हफ्ते के अंतिम दिन कच्चे तेल की कीमत में करीब 4 फीसदी की गिरावट आई। हालांकि इस हफ्ते यह 10 फीसदी बढ़ा। पश्चिम एशिया में हूती विद्रोहियों के लाल सागर में सऊदी जहाजों को निशाना बनाने से कच्चे तेल में उछाल आई।
कच्चे तेल की कीमत में शुक्रवार को गिरावट आई।
हालांकि भारत की सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी शनिवार, 25 जुलाई 2026 को भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया। देश में 25 मई 2026 के बाद इनके दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 28 फरवरी को ईरान युद्ध शुरू होने के बाद सरकारी कंपनियों ने कीमत बढ़ाने से परहेज किया था। लेकिन मई में उन्होंने चार बार कीमत बढ़ाई। हालांकि अब भी उन्हें काफी नुकसान हो रहा है।
कब-कब बढ़ी कीमत?
सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने सबसे पहले 15 मई 2026 को पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.29 पैसे महंगा किया था। इसके बाद 19 मई को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे, 23 मई 2026 को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे और 25 मई 2026 को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये महंगा किया था। दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में इसकी कीमत 113.51 रुपये, मुंबई में 111.21 रुपये और चेन्नई में 107.77 रुपये है।
डीजल का रेट
सरकारी ऑयल कंपनियों के मुताबिक शुक्रवार 24 जुलाई, 2026 को दिल्ली में डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है। वहीं कोलकाता में यह 99.02 रुपये, मुंबई में 97.83 रुपये और चेन्नई में 99.55 रुपये प्रति लीटर है। कच्चे तेल की कीमत में बढ़ोतरी से सरकारी तेल कंपनियों बीपीसीएल और एचपीसीएल को जून तिमाही में भारी घाटा हुआ है। हालांकि आईओसीएल ने अब तक अपना रिजल्ट जारी नहीं किया है।
पेट्रोल-डीजल के आज के भाव
| शहर | पेट्रोल का भाव रुपये प्रति लीटर | डीजल का भाव रुपये प्रति लीटर |
| दिल्ली | 102.12 | 95.20 |
| कोलकाता | 113.51 | 99.82 |
| मुंबई | 111.21 | 97.83 |
| चेन्नई | 107.77 | 99.55 |
| नोएडा | 102.12 | 97.56 |
| चंडीगढ़ | 101.51 | 89.47 |
| लखनऊ | 101.89 | 95.36 |
| पटना | 113.37 | 99.36 |
| रांची | 105.26 | 100.49 |
| भोपाल | 114.57 | 99.64 |
कच्चे तेल की कीमत
इस हफ्ते कच्चे तेल की कीमत में करीब 10 फीसदी उछाल आई है। शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड 3.88% या 3.91 डॉलर की गिरावट के साथ 96.78 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इसी तरह अमेरिका का डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 3.12% या 2.88 डॉलर की गिरावट के साथ 89.31 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। जानकारों का कहना है कि अगर पश्चिम एशिया में हालात नहीं सुधरे तो कच्चे तेल की कीमत 120 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकती है।
पेट्रोल-डीजल के ऐसे चेक करें भाव
Petrol Diesel Priceभारत में पेट्रोल-डीजल के भाव जब भी बदलते हैं, तब सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के बाद स्पेस देकर अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP के बाद स्पेस देकर अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPRICE के बाद स्पेस देकर अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।



