december 1 2026 new rule: 1 दिसंबर से लागू होंगे 8 नए नियम, जानिए आम आदमी के जेब पर क्या पड़ेगा असर

december 1 2026 new rule दिसंबर का महीना वित्तीय मामलों के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण होगा। रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया मौद्रिक नीति समिति की बैठक आयोजित करेगा। इस दौरान महंगाई से लेकर रेपो रेट पर बड़ा फैसला लिया जाएगा। लोन और फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में भी बदलाव हो सकता है। इसके अलावा पहली तारीख तारीख से बैंकिंग और एनपीएस स्कीम से जुड़े बदलाव भी होने जा रहे हैं। एलपीजी गैस की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
इन बदलावों की लिस्ट में एसबीआई कार्ड ट्रांजैक्शन चार्ज, कमोडिटी ट्रेनिंग के मार्जिन नियम, जीवन प्रमाण पत्र इत्यादि शामिल हैं। इसके अलावा आईसीआईसीआई, एक्सिस समेत कई बैंकों ने शुल्क में बदलाव का ऐलान किया है। जिसका सीधा असर आम नागरिकों पर पड़ेगा।
ये भी पढ़ेंHealth And Fitness: रोजाना दही खाने से शरीर को मिलते हैं 5 बड़े फायदे
एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव
हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां ईंधन और एलपीजी सिलेंडर के लिए नई कीमतें निर्धारित करती हैं। 1 दिसंबर को ऑयल मार्केटिंग कंपनी डोमेस्टिक और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव कर सकती हैं। इसके अलावा एटीएफ के लिए भी रेट जारी किए जाएंगे। जिसका असर रसोई के बजट या ट्रांसपोर्ट खर्च पर पड़ेग। बता दें कि 1 नवंबर को 19 किलोग्राम कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी।
कमोडिटी मार्जिन के नए नियम
सेबी 1 दिसंबर से दिसंबर से कमोडिटी मार्जिन से जुड़े नए नियम लागू करने जा रहा है। ट्रेडर्स के लिए मार्जिन जरूरतें बदली गई हैं। कृषि और गैर कृषि कमोडिटी डेरिवेटिव्स के अस्थिरता आधार पर न्यूनतम शुरुआती मार्जिन 6%, 8% या 10% होगी। मार्जिन पीरियड ऑफ रिस्क (एमपीओआर) कम और मध्य अस्थिरता वाली कमोडिटी के लिए दो दिन या और ज्यादा अस्थिरता वाली कमोडिटी के लिए 3 दिन तय किया गया है।
Download mpbn-20261124-d8ae6a (if embed doesn’t load)
बैंकिंग से जुड़े नए नियम
स्टेटस बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक एसबीआई क्रेडिट कार्ड के लिए कुछ चुनिंदा एमसीसी कोड को छोड़कर 30,000 से अधिक के प्रत्येक ट्रांसपोर्टेशन ट्रांजेक्शन राशि का 1% शुल्क लागू होगा। वहीं यदि किसी बिलिंग साइकिल में किए गए फ्यूल ट्रांजेक्शन की कुल राशि 50 हजार रुपये से अधिक होती है, तो कुल खर्च का 1% शुल्क लगाया जाएगा।
एक्सिस बैंक 1 दिसंबर से सेविंग्स/सैलरी अकाउंट से जुड़े कई सेवाओं के लिए शुल्क बदलने वाला है। इसमें एज रिवार्ड प्वाइंट्स के लिए पात्रता मानदंड, डेलिब्रेबल रिटर्न चार्ज, आउटवार्ड चेक रिटर्न चार्ज, टोटल रिलेशनशीप वैल्यू और AMB शॉर्टफॉल शामिल हैं। वहीं अकाउंट के लिए 4 नहीं बल्कि 3 फ्री कैश ट्रांजेक्शन होंगे।
ICICI बैंक कुछ चुनिंदा NRI सेविंग्स डिपॉजिट से जुड़े नए नियम लागू करने वाला है। हर महीने तीन कंप्लीमेंट्री ट्रांजेक्शन डिपॉजिट और विड्रॉल की सुविधा मिलेगी। हालांकि निर्धारित सीमा से अधिक ट्रांजेक्शन होने पर 150 रुपये तक चार्ज लगेगा।
30 नवंबर तक लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना जरूरी
केंद्र कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2026 तय की गई है। इससे पहले वार्षिक या डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य है। दस्तावेज जमा न करने पर 1 दिसंबर से पेंशन में दिक्कत आ सकती है।
NPS से जुड़े नियम बदले
1 दिसंबर 2026 से पीएफआरडीए नेशनल पेंशन स्कीम से जुड़े नए नियम लागू करने जा रहा है। हर एनपीएस स्कीम के नाम में पेंशन फंड का नाम, “एनपीएस” शब्द और स्कीम का यूनिक नाम शामिल किया जाएगा। स्कीम से उलझने वाले कोड वाले जैसे कि “A से E” हटा दिए जाएंगे। ताकि निवेशकों को किसी प्रकार का भ्रम न हो। रिक्त कैटेगरी और निवेश से जुड़ी जानकारी भी स्पष्ट रूप से उपलब्ध करवाई जाएगी।
कई कंपनियों ने बढ़ाई कारों की कीमतें
1 दिसंबर कारें महंगी हो सकती हैं। टाटा मोटर्स कई कारों और एसयूवी की कीमतों में औसतन 0.5% की वृद्धि का ऐलान किया है। इंटरनल कंबशन इंजन और ईवी दोनों तरह के वाहन इसमें शामिल हैं। वहीं Hyundai, मारुति और Audi ने भी दिसंबर की पहली तारीख से वाहनों की कीमत में बढ़ोत्तरी की घोषणा की है।