छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Today Cg News: आईटीआई गीदम में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित

Today Cg News:   दंतेवाड़ा, 06 अगस्त 2026

नोडल संस्था शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) गीदम, जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत युवाओं के लिए निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। प्रशिक्षण के अंतर्गत मैनुअल मेटल आर्क वेल्डिंग सहायक तथा घरेलू विद्युत वायरिंग व्यवसाय में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। दोनों व्यवसायों में 20-20 सीटें उपलब्ध हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित पात्रता के अनुसार अपना आवेदन शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, गीदम में जमा कर सकते हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को रोजगारपरक तकनीकी कौशल प्रदान कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसरों के लिए सक्षम बनाना है। प्रशिक्षण, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, गीदम से संपर्क कर सकते हैं।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button