देश
*✍️श्रद्धालुओं की गाड़ी और ट्रक मे हुई भीषण टक्कर 4 लोगो की मौके पर ही मौत…..*

राजस्थान के बाड़मेर में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया (Barmer Accident). यहां जसोल राणी भटियाणी माता मंदिर (Jasol Raani Bhatyani Mata Mandir) में दर्शन करके वापस लौट रहे एक परिवार की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई. जिसमें 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. दरअसल गुजरात (Gujarat) के डीसा के रहने वाला श्रद्धालु परिवार बोलेरो कार से जसोल राणी भटियाणी माता मंदिर में दर्शन करके वापस डीसा लौट रहा था. इस दौरान सिणधरी के मेगा हाइवे पर बोलेरो की ट्रक से जोरदार भिडंत हो गई. इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई. सड़क किनारे पेड़ से दोनों वाहन टकरा गए जिससे पेड़ भी टूटकर गिर गया. हादसा इतना खतरनाक था कि घायलों को निकालने के लिए बोलेरो के शीशे तोड़ने पड़े थे.



