NEET UG 2026 Re-Exam: देश भर में आज NEET UG का दोबारा एग्जाम, जानिए दिशानिर्देश

NEET UG 2026 Re-Exam आज देशभर में NEET UG 2026 की दोबारा से परीक्षा आयोजित की जा रही है। सुबह से परीक्षा केंद्रों पर छात्रों की भीड़ लगी हुई है। भारत और विदेश से कुल 22,80,054 उम्मीदवारों ने आज दोपहर को होने वाली NEET-UG की पुनर्परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। परीक्षार्थियों को खास सलाह दी गई है।
जानिए परीक्षा केंद्रों में क्या-क्या ले जाने की है अनुमति
परीक्षा केंद्र पर गेट बंद होने के समय से पहले पहुंच जाएं, क्योंकि उसके बाद किसी भी परिस्थिति में परीक्षा में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्हें अपने साथ एडमिट कार्ड, पासपोर्ट आकार की फोटो और फोटो पहचान पत्र (आधार, वोटर आईडी, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस) जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज भी लाने चाहिए।
परीक्षा का बढ़ाया गया समय
NEET UG 2026 Re-Examनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा का समय भी 180 मिनट (3 घंटे) से बढ़ाकर 195 मिनट (3 घंटे 15 मिनट) कर दिया है। इसके साथ ही प्रश्न पुस्तिका में रफ वर्क के लिए जगह भी बढ़ा दी गई है। अब उम्मीदवारों को पहले दिए जाने वाले दो पृष्ठों के बजाय चार पृष्ठ मिलेंगे। सुविधा बढ़ाने के लिए, विशेष रूप से बाएं हाथ से लिखने वाले उम्मीदवारों के लिए, लेआउट में बदलाव किया गया है। रफ वर्क के दो पेज पुस्तिका के शुरू में निर्देश पेज के ठीक बाद दिए जाएंगे, जबकि शेष दो पेज अंत में उपलब्ध होंगे
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा में हिस्सा ले रहे छात्रों को बधाई दी है। साथ ही बताया कि एग्जाम सेंटर में क्या-क्या लेकर जाना है। एनटीए ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘ सभी NEET (UG) 2026 उम्मीदवारों को शुभकामनाएं! यह वही दिन है जिसके लिए आपने तैयारी की है। शांत रहें, खुद पर भरोसा रखें और अपना सर्वश्रेष्ठ दें। आपने इस पल को हासिल किया है।
जरूरी समय:
एंट्री टाइमिंग: सुबह 11:00 बजे,
आखिरी एंट्री: दोपहर 1:30 बजे (इसके बाद एंट्री नहीं होगी)।
साथ ले जाएं: एडमिट कार्ड और वैलिड फोटो ID, पासपोर्ट साइज की 2 फोटो। मना की गई चीजें न ले जाएँ।
हाइड्रेटेड रहें (पानी पीते रहें)। ट्रैफ़िक का ध्यान रखें और जल्दी पहुंचें। आप यह कर सकते हैं। हम आपके साथ हैं!


