Bank holiday: अगले हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट

Bank holiday भारत में प्राइवेट और सरकारी सेक्टर के बैंक आने वाले हफ्ते में 22 जून से 28 जून, 2026 के बीच चार दिन बंद रहेंगे. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने इस महीने राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और धार्मिक छुट्टियों के कारण कुल ग्यारह छुट्टियों की लिस्ट जारी की है. इसमें दूसरे शनिवार, चौथे शनिवार और सभी रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं. हालांकि कुछ बैंक छुट्टियां खास राज्यों या क्षेत्रों के लिए होती हैं, लेकिन सरकारी राष्ट्रीय छुट्टियों पर देश भर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.
अगले हफ्ते बैंक की छुट्टियां
जो ग्राहक SBI, HDFC बैंक या दूसरे बैंकों की शाखाओं में जाने की योजना बना रहे हैं, वो पहले बैंक हॉलिडे लिस्ट एक बार जरूर चेक करें. RBI के हॉलिडे कैलेंडर में बताई गई तारीखों पर सरकारी और प्राइवेट सेक्टर दोनों के बैंक बंद रहेंगे. अगले हफ्ते 25 जून, 26 जून, 27 जून और 28 जून को बंद रहेंगे. 25 और 26 जून को मुहर्रम के कारण देश के कई इलाकों में बैंक बंद रहेंगे. जिसमें 25 जून को विजयवाड़ा शामिल है. वहीं 26 जून को अगरतला, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, हैदराबाद, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे. 26 जून को चौथे शनिवार की वजह से देश के सभी बैंक बंद रहने वाले हैं. 28 जून को रविवार है.
RBI का जून 2026 हॉलिडे कैलेंडर
15 जून: यंग मिजो एसोसिएशन (YMA) की स्थापना के उपलक्ष्य में आइजोल में बैंक बंद रहे. राजा संक्रांति के अवसर पर भुवनेश्वर में भी इस दिन बैंक बंद रहे.
25 जून: मुहर्रम के कारण विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे.
26 जून: मुहर्रम के कारण अगरतला, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, हैदराबाद, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.
29 जून: संत गुरु कबीर जयंती मनाने के लिए शिमला में बैंक बंद रहेंगे.
30 जून: ‘रेमना नी’ (Remna Ni) नाम की क्षेत्रीय सार्वजनिक छुट्टी मनाने के लिए आइजोल में बैंक बंद रहेंगे.
शनिवार और रविवार को छुट्टियां
Bank holidayभारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के तहत, सभी शेड्यूल्ड और नॉन-शेड्यूल्ड बैंक महीने के हर दूसरे और चौथे शनिवार और हर रविवार को अनिवार्य रूप से बंद रहते हैं. इसका मतलब है कि इन दिनों ग्राहक ब्रांच में जाकर मिलने वाली सेवाओं का लाभ नहीं उठा पाएंगे. इस महीने में कुल चार रविवार हैं, इसलिए 7, 14, 21 और 28 जून को बैंक बंद रहेंगे. रविवार के अलावा, 13 जून (दूसरा शनिवार) और 27 जून (चौथा शनिवार) को भी बैंक बंद रहेंगे



