International Yoga Day 2026: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोलकाता में हजारों लोगों संग PM मोदी ने किया योग, बोले- 70 की उम्र में 50 जैसा दिखें

International Yoga Day 2026: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोलकाता के रेड रोड पर पीएम मोदी ने योग किया, बोले-70 की उम्र में 50 जैसा दिखें, 40 साल की उम्र में 20 से ज्यादा लचीले हों
International Yoga Day 2026: आज यानी 21 जून को पूरा विश्व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोलकाता के रेड रोड पर पीएम मोदी ने योग किया (PM Modi did yoga)। कोलकाता के ऐतिहासिक ‘रेड रोड’ पर आयोजित समारोह में पीएम मोदी ने 35 हजार लोगों के साथ ताड़ासन, अर्धचक्रासन, भद्रासन और त्रिकोणासन किया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा संदेश देते हुए कहा कि योग बढ़ती उम्र में भी इंसान को जवान और सेहतमंद बनाए रखता है। पीएम मोदी ने कहा कि योग उम्र बढ़ने पर भी इंसान को स्वस्थ, ऊर्जावान और दुनिया को जोड़ने वाला बनाता है। उन्होंने फिटनेस का मंत्र देते हुए कहा कि हमारा टारगेट ऐसा होना चाहिए कि हम 40 साल की उम्र के मुकाबले 20 में ज्यादा फ्लेक्सिबल (लचीलापन) रहें। योग से 70 की उम्र में 50 जैसा दिखें और स्वास्थ्य रहें।
योग कार्यक्रम के पहले अपने 15 मिनट की स्पीच में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि योग लोगों को उम्र बढ़ने के साथ भी युवा और स्वस्थ रहने में मदद करता है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि योग का अभ्यास लगातार शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा देता है। योग इंसानी जिंदगी को लगातार विकास की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित कर सकता है। कृष्ण ने योग को लेकर कहा है कि संतुलित आहार विहार से संतुलित क्रिया और कर्मों से संतुलिंत नींद और जाने से योग दुखों का नाश करने वाला हो जाता है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पूरा देश और दुनिया एकजुट दिखी। उन्होंने योग को एक ऐसी शक्ति बताया जो लोगों को जोड़ती है और मानवता को एक साथ लाती है। उन्होंने दुनिया भर में इस आयोजन में शामिल होने वाले लोगों को बधाई दी। पीएम मोदी ने योग दिवस के मौके पर पश्चिम बंगाल के लोगों द्वारा चलाए गए सफाई अभियान की भी तारीफ की। उन्होंने इसे एक ‘शानदार पहल’ बताया और अभियान में लोगों की भागीदारी की सराहना की। ॉ
योग दिवस का थीम ‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’
बता दें कि इस बार योग दिवस की थीम ‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ (Yoga for Healthy Ageing) यानी स्वस्थ उम्र बढ़ने के लिए योग है। इस थीम का उद्देश्य यह बताना है कि योग सिर्फ फिटनेस का माध्यम नहीं, बल्कि उम्र बढ़ने के साथ शरीर, मन और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने का भी तरीका है। डॉक्टरों और फिटनेस एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि योग एक ऐसी दवा है जो बीमारी आने से पहले ही हमारे शरीर को अंदर से मजबूत बना देती है। यह बढ़ती उम्र में भी इंसान को पूरी तरह एक्टिव, निरोगी और गरिमापूर्ण जीवन जीने की ताकत देती है। यही वजह है कि आज के शिविरों में युवाओं के साथ-साथ बुजुर्ग भी पूरे जोश के साथ प्राणायाम कर रहे हैं।
भारत समेत वैश्विक स्तर पर करीब 2,500 अलग-अलग जगहों पर बड़े कार्यक्रमों
International Yoga Day 2026बता दें कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आज पूरा देश और दुनिया योग के रंग में रंग गई है। भारत समेत वैश्विक स्तर पर करीब 2,500 अलग-अलग ठिकानों पर बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस बार देश का मुख्य राष्ट्रीय कार्यक्रम पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के प्रतिष्ठित रेड रोड पर हो रहा है। जबकि पूरे भारत में 100 जगहों पर बड़े कार्यक्रमों हो रहे हैं।



