Advit Jewels IPO Analysis: इस हफ्ते खुलेगा अद्वित ज्वेल्स लिमिटेड का आईपीओ, जानें प्राइस बैंड और पूरी डिटेल – RGH NEWS
अन्य खबरबिजनेस

Advit Jewels IPO Analysis: इस हफ्ते खुलेगा अद्वित ज्वेल्स लिमिटेड का आईपीओ, जानें प्राइस बैंड और पूरी डिटेल

Advit Jewels IPO Analysis अगर आप भी आईपीओ में निवेश करते हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका है। 23 जून मंगलवार को अद्वित ज्वेल्स लिमिटेड का अपना पहला आईपीओ खुलने जा रहा है।कंपनी ने शनिवार को यहां मीडिया को यह जानकारी देते हुए बताया कि आईपीओ के लिए 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रति इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड 130 रुपये से 138 रुपये तय कर दिया है। कंपनी का यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 23 जून को खुलेगा और 25 जून 2026 को बंद हो जाएगा।

 

 

कितने शेयरों के लिए लगा सकते हैं बोली?

निवेशक कम से कम सौ इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं और उसके बाद सौ इक्विटी शेयरों के मल्टीपल्स में ही दांव लगा पाएंगे। कंपनी के कुल तीन करोड़ 38 हजार 42 हजार इक्विटी शेयर आउटस्टैंडिंग हैं, जिनकी फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर है।

 

 

यह भी पढ़ें | NEET UG 2026 Re-Exam: देश भर में आज NEET UG का दोबारा एग्जाम, जानिए दिशानिर्देश

कंपनी का क्या है प्लान?

इस आईपीओ के तहत एक करोड़ 19 लाख 68 हजार इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू (नए शेयर) जारी किए जा रहे हैं। इस फ्रेश इश्यू से मिलने वाले पैसों में से 65 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी की वर्किंग कैपिटल (रोजमर्रा के कामकाज के खर्च) की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाएगा वहीं, 65 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी पर बकाया कुछ कर्जों को पूरा या आंशिक चुकाने के लिए होगा। बाकी बची रकम सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों (जनरल कॉर्पोरेट पर्पज) पर खर्च की जाएगी।

 

अद्वित ज्वेल्स भारत में रत्नों और गहनों के सबसे बड़े गढ़ राजस्थान के जयपुर में स्थित है। यह कंपनी पारंपरिक और आधुनिक, दोनों तरह के हाथ से बने गहने बनाने और बेचने का काम करती है। कंपनी खासतौर पर कुंदन, पोल्की, डायमंड और स्टडेड (रत्न जड़े) गहने बनाने के लिए जानी जाती है। इसका ब्रैंड नेम ‘रामभजो’ है।

 

 

IPO में निवेश करने के लिए ये 5 आसान स्टेप्स

किसी भी स्टॉक ब्रोकर के साथ अपना डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट खोलें।

अपने ब्रोकर ऐप के ‘IPO’ सेक्शन में जाकर ‘Advait Jewels IPO’ को चुनें।

जितने लॉट चाहिए, उसके लिए ‘कट-ऑफ प्राइस’ पर आवेदन करें और अपनी UPI आईडी डालें।

अपने UPI ऐप पर जाकर पेमेंट रिक्वेस्ट को अप्रूव करें, जिससे राशि आपके खाते में ब्लॉक हो जाएगी।

IPO बंद होने के बाद, शेयर मिलने पर वे आपके डीमैट अकाउंट में आ जाएंगे, वरना पैसा अनब्लॉक हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button