Delhi Crime News:रेलवे स्टेशन पर सीट के लिए हिंसक झड़प, एक्सप्रेस ट्रेन में यात्री की पीट-पीटकर हत्या – RGH NEWS
देश

Delhi Crime News:रेलवे स्टेशन पर सीट के लिए हिंसक झड़प, एक्सप्रेस ट्रेन में यात्री की पीट-पीटकर हत्या

Delhi Crime News दिल्ली से एक शर्मसार और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक युवक की पीट-पीटकर बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई। जब इस वारदात को अंजाम दिया जा रहा था तब भीड़ मूकदर्शक बनकर तमाशबीन बने हुए थे। इस घटना का वीडियो भी सामने आया जिसमें देखा गया कि कैसे युवक की लाश को आरपीएफ के जवान फर्श से उठाकर ले जा रहे हैं। यह पूरी घटना शनिवार सुबह की है।

 

Read more Maharashtra Hanuman Temple: बड़ा हादसा, हनुमान मंदिर में छत गिरने से 20 से 25 लोग दबे होने की आशंका

 

जानें क्या है पूरा मामला 

यह पूरी दिल्ली के शाहदरा रेलने स्टेशन की है। बताया जा रहा है प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर जैसे ही योगा एक्सप्रेस ट्रेन रुकी, जनरल डिब्बे में चढ़ने के लिए यात्रियों के बीच धक्क-मुक्की शुरू हो गई। इसी दौरान मृतक जब बोगी में चढ़ने का प्रयास करने लगा तो अन्य यात्रियों के साथ उसका विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया है कि मामला मारपीट पर आ गई और फिर यह हिंसक झड़प में बदल गया है। गुस्साएं यात्रियों ने मृतक युवक को प्लेटफॉर्म पर गिराकर बड़ी बेरहमी के साथ पीटना शुरू कर दिया। वहां मौजूद आरपीएफ कर्मी पीड़ित युवक को अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक का नाम पंकज धामा बताया जा रहा है जो कि बागपत का निवासी था।

 

वीडियो हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल

Delhi Crime Newsइस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देख गया कि वहां मौजूद आरपीएफ कर्मी पंकज को भीड़ से छुड़ाकर फर्श पर खींच कर साइड ला रहे हैं। इसके बाद सभी आरोपी भीड़ जल्दबाजी में ट्रेन में सवार होकर मौके से फरार हो जाते हैं। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की पहचान की जा रही है।

Related Articles

Back to top button