*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- अटल आवास मैं हुआ महिला का मर्डर, खरसिया पुलिस दलबल के साथ पहुंची मौके पर....!!!* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- अटल आवास मैं हुआ महिला का मर्डर, खरसिया पुलिस दलबल के साथ पहुंची मौके पर….!!!*

 

RGHNEWS प्रशान्त तिवारी खरसिया, खरसिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक दिल दहला देने वाली खबर निकलकर सामने आ रही है जहां किसी बात को लेकर महिला से विवाद हुआ और विवाद इतना बढ़ गया की दो युवकों ने महिला इतना पीटा की उसकी मौत हो गई। इधर घटना की सूचना मिलते की पूरे शहर में सनसनी फैल गई। वहीं मौके पर खरसिया पुलिस भी घटना स्थल पर दल-बल के साथ पहुंचे।

चौकी प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम मालती सिदार (उम्र 45 वर्ष) जो अपनी मां के यहां अटल आवाज खरसिया आई थी। वहीं आज शाम को किसी बात को लेकर पड़ोस में रहने वाले करन व अर्जुन नामक दो युवकों से मालती का विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया की करन व अर्जुन ने मालती सिदार को इतना पीटा की उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही खरसिया एसडीओपी निमिषा पाण्डेय समेत थाना, चौकी प्रभारी अपने पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। वहीं शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए खरसिया सिविल अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है तो वहीं दुसरे फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button