*✍️सख्ती के साथ राहत कार्यों में लगे पुलिस जवान….जरूरतमंदों का रख रहे ख्याल, बेवजह घूमने वालों पर कार्यवाही….* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️सख्ती के साथ राहत कार्यों में लगे पुलिस जवान….जरूरतमंदों का रख रहे ख्याल, बेवजह घूमने वालों पर कार्यवाही….*

जरूरतमंदों का रख रहे ख्याल, बेवजह घूमने वालों पर कार्यवाही*….

● *बगैर परमीशन होम डिलीवरी, सब्जी उत्पादों की बिक्री करने वालों पर होगी कार्यवाही*….

RGHNEWS प्रशांत तिवारी संक्रमण की चैन तोड़ने लगाये गये लॉकडाउन में जिला पुलिस के अधिकारी व जवानों द्वारा लगातार बेरियर, चौंक-चौराहो पर ड्यूटी के साथ गली, मोहल्लों में पेट्रोलिंग किया जा रहा है । प्रतिदिन सुबह मार्निंग वॉक तथा बेवजह बाहर निकलने वालों पर जुर्माने की कार्यवाही की जा रही है । साथ ही लॉकडाउन के उल्लंघन पर एफआईआर भी दर्ज किये जा रहे हैं । आज ही बरमकेला, चक्रधरनगर एवं कोतरारोड़ में 04 लोगों पर एफआईआर दर्ज किये गये हैं । नगर निगम, रायगढ़ द्वारा लॉकडाउन दौरान कन्टेमेंट जोन में खाद्य तथा आवश्यक वस्तुओं की होम डिलवरी के करने वालों का वार्ड अनुसार आदेश जारी किया गया है । पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा होम डिलीवरी करने वाली वाहन को ही आवाजाही हो यह सुनिश्चित करने प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । साथ ही गांवों से सब्जी विक्रेय के नाम पर भारी संख्या में लोगों की शहर आवाजाही को लेकर प्रभारियों को गांव के कोटवारों के माध्यम से गांव में मुनादी कर सरपंचों को अधिकृत व्यक्ति ही सब्जी विक्रय करें, इस संबंध में समझाइश देने निर्देशित किया गया है ।

लॉकडाउन के पालन कराने के साथ ही अधिकारी व जवान सभी थानाक्षेत्र अन्तर्गत जरूरतमंदों को पका हुआ भोजन व सूखा राशन की व्यवस्था कर रहे हैं, खाद्य सामाग्री उपलब्ध कराने में थानाक्षेत्र के समाजसेवी व गणमान्य नागरिकों का सहयोग प्राप्त हो रहा है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button