*✍️लॉकडाउन में आबकारी उड़नदस्ता टीम की लगातार कार्रवाई ,20 लीटर महुआ शराब जप्त...* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️लॉकडाउन में आबकारी उड़नदस्ता टीम की लगातार कार्रवाई ,20 लीटर महुआ शराब जप्त…*

RGHNEWS लॉकडाउन में अवैध शराब पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कलेक्टर रायगढ़ श्री भीम सिंह एवं प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती मंजू श्री कसेर द्वारा आबकारी टीम रायगढ़ को सख्त दिशा निर्देश पर आज लॉकडाउन में शाम को उड़नदस्ता टीम द्वारा गस्त के दौरान गेरवानी स्थित चंदा ढाबा से कुछ लोगों को नशे की हालत में निकलते देख उड़नदस्ता टीम द्वारा छापा मारा गया.. आरोपी चंदा यादव पहले तो आबकारी टीम के साथ विवाद करने लगी और तलाशी से आनाकानी करने लगी.. जब समझाइश के बाद तलाशी ली जाने लगी तो वह जरीकेन की दारू पलटने की कोशिश की तो महिला सैनिक द्वारा उसे पकड़ कर उसके कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) 34(2)एवं 59 (क) के साथ शासकीय कार्य में बाधा की धारा 40(ए)के तहत गिरफ्तार कर देर शाम माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से माननीय न्यायालय ने आरोपी को जेल दाखिल का आदेश दिया..

उक्त कार्यवाही आबकारी उड़नदस्ता सहायक प्रभारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई.. हमराह स्टाफ में आबकारी आरक्षक प्रभुवन बघेल एवं नगर सैनिक अजय कसेर, निर्मल साव धर्मेंद्र साहू एवं महिला सैनिक सुनीता निराला उपस्थित रहे।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button