रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News : सेवा, संस्कार और संकल्प के साथ मनी बाबूजी ओ.पी. जिंदल की जयंती

जिंदल स्टील में फाउंडर्स डे पर श्रद्धांजलि, रक्तदान, पौधरोपण और जनसेवा के विविध आयोजन; शहर से गांव तक उमड़ा जनसहभागिता का उत्साह

Raigarh News :  बड़ी पहचान थी और यही हम सभी के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है। स्वागत उद्बोधन देते हुए एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट संजीव चौहान ने कहा कि बाबूजी द्वारा बोया गया विकास का बीज आज विशाल वटवृक्ष बन चुका है, जिसकी छांव में हजारों परिवारों को प्रत्यक्ष रोजगार और लाखों लोगों को आजीविका का आधार मिला है। इस अवसर पर जिंदल स्टील परिवार के सदस्यों के साथ शहर एवं आसपास के गांवों से आए जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Read More : The Traitors 2 Trailer: ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ का ऑफिशियल ट्रेलर हुआ रिलीज, 21 सितारों के बीच छिपा है एक मास्टरमाइंड, करण के शो ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

जरूरतमंदों तक पहुंची सेवा की भावना

फाउंडर्स डे के अवसर पर जिंदल फाउंडेशन ने शहर में संचालित विभिन्न वृद्धाश्रमों, अनाथालयों एवं सेवा संस्थाओं में भोजन की व्यवस्था की। साथ ही उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप खाद्य सामग्री एवं अन्य जरूरी वस्तुएं भी उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान उन्नायक सेवा समिति द्वारा संचालित उम्मीद, ग्राम डोंगाढकेल स्थित संचार वृद्धाश्रम, चक्रधर बालिका गृह तथा आशा प्रशामक देखभाल गृह सहित विभिन्न संस्थाओं में सेवा गतिविधियां आयोजित की गईं। जिंदल लेडीज़ क्लब की सदस्यों ने भी इन कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाई।

विशेष बच्चों संग मनाया खुशियों का उत्सव

जिंदल आशा में विशेष बच्चों ने भी बाबूजी की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई। आयोजित कार्यक्रम में कार्यपालन निदेशक देबोज्योति रॉय, एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट संजीव चौहान, वरिष्ठ अधिकारियों एवं सीएसआर टीम ने बच्चों के साथ समय बिताया। इस अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विशेष बच्चों को सम्मानित किया गया। बच्चों के साथ केक काटा गया तथा जिंदल फाउंडेशन की ओर से उन्हें उपहार भी भेंट किए गए।

 

एसएसडी पूंजीपथरा में सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया गया संस्थापक दिवस

पूंजीपथरा स्थित स्टील स्ट्रक्चरल डिवीजन (एसएसडी) में भी संस्थापक दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। बाबूजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया गया। इस अवसर पर जिंदल मेडिकल एड पोस्ट तथा ग्राम तुमीडीह में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। वहीं अमलीडीह स्थित नेत्रहीन बाल विद्या मंदिर में खाद्य सामग्री एवं सूखा राशन वितरित किया गया। कार्यक्रम में एसएसडी प्रमुख मोहम्मद इनाम उर रशदीन सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी एवं लेडीज़ क्लब की सदस्य उपस्थित रहीं।

Read More : Chhattisgarh today news: छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18.45 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

गारे-पेलमा 4/6 कोल माइंस में स्वास्थ्य एवं सेवा गतिविधियां आयोजित

तमनार स्थित गारे-पेलमा 4/6 कोल माइंस में भी संस्थापक दिवस श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। माइंस प्रमुख पिनाकी भट्टाचार्जी ने बाबूजी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका जीवन कर्मठता, ईमानदारी और दूरदृष्टि की अद्वितीय मिसाल है। उन्होंने अपने जीवन से यह सिद्ध किया कि निष्ठा और परिश्रम से किया गया प्रत्येक प्रयास सफलता तक अवश्य पहुंचता है। इस अवसर पर माइंस साइट कार्यालय में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। वहीं ग्राम बड़गांव स्थित मूक-बधिर बच्चों के विद्यालय में भी बाबूजी की जयंती मनाते हुए विद्यार्थियों के बीच सेवा गतिविधियां आयोजित की गईं।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button