Chhattisgarh today news: छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18.45 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh today news छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पेंड्रा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ग्राम बचरवार में दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 18 किलो 450 ग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 26 हजार रुपये आंकी गई है।
एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज
पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान सोनू राठौर को गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
read more Chhatisgarh News: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की प्रभावी व्यवस्था
मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी
Chhattisgarh today newsयह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी के निर्देशन में की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि, नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी



