*✍️खुले मिले फर्नीचर, इलेक्ट्रीकल, किराना दुकान और मकान निर्माण करा रहे मुंशी पर हुई कार्यवाही....* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️खुले मिले फर्नीचर, इलेक्ट्रीकल, किराना दुकान और मकान निर्माण करा रहे मुंशी पर हुई कार्यवाही….*

RGHNEWS प्रशांत तिवारी आज दिनांक 18.04.2021 को थाना बरमकेला, चक्रधरनगर एवं कोतरारोड़ में 04 व्यक्तियों पर लॉकडाउन के उल्लंघन कर बिना मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए संस्थान के संचालन पर एफआईआर दर्ज किये गये हैं ।

जानकारी के मुताबिक बरमकेला पुलिस को स्टेट बैंक के पास पप्पू इलेक्ट्रीकल दुकान का *संचालक उमेश अग्रवाल* अपने दुकान में स्वंय बिना मास्क के दुकानदारी कर करते मिला ।

चक्रधरनगर पुलिस द्वारा पेट्रोलिंग दौरान सूचना पर बोईरदादर पहुंची, जहां अग्रवाल फर्नीचर संस्थान में कमल अग्रवाल द्वारा करीब 31 मजदूरों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराये बिना कार्य कराते मिला, कार्य करने वाले मजदूर संस्थान के पीछे दरवाजे से आना जाना करते मिले ।

कोतरारोड़ पुलिस द्वारा उच्चभिटठी रोड़ किरोडीमलनगर में गुडस टाईम नामक किराना दुकान खोलकर कार्य संचालन कर रहे रूपेश साह पिता हरेन्द्र साह उम्र 18 वर्ष साकिन उच्चभिट्ठी रोड़़ थाना कोतरारोड़ तथा फ्रेंडस कालोनी में मकान निर्माण करा रहे ठेकेदार के मुंशी शेख अख्तर अली पिता शेख असगर अली उम्र 35 वर्ष इंदिरा नगर पर नामजद एफआईआर धारा 269, 270 भादवि के तहत दर्ज किये गये हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button