*✍️बेटी की शादी के लिए मां ने जुटाए थे रुपए लेकिन साइबर ठग ने छीन ली उसकी जिंदगी....तनाव में आकर की खुदकुशी...* – RGH NEWS
देश

*✍️बेटी की शादी के लिए मां ने जुटाए थे रुपए लेकिन साइबर ठग ने छीन ली उसकी जिंदगी….तनाव में आकर की खुदकुशी…*

भोपाल के कोलार में सिंगापुर सिटी कवर्ड कैंपस में 6वीं मंजिल की छत से कूदकर युवती ने खुदकुशी कर ली। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवती की मां ने उसकी शादी के लिए पैसे जोड़ कर रखे थे। इन रुपयों को युवती ने ऑनलाइन कंपनी में निवेश कर दिया था। कंपनी से जब पैसा वापस नहीं मिला, तो वह तनाव में आकर खुदकुशी कर ली। सुसाइड से पहले उसने भाई और पिता को मोबाइल पर मैसेज भी भेजा था। मैसेज में लिखा था कि आपके लिए रकम छोटी हो सकती है, लेकिन मेरे लिए यह बड़ी रकम है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि अभी मैसेज पुलिस के पास नहीं आया है।

चौथे मंजिल में रह रहा परिवार

टीआई ने बताया कि अदिति का परिवार चौथी मंजिला पर रह रहा है। चौथी मंजिल से वह कहीं से बाहर कूदने या गिरने की जगह नहीं है। प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि युवती छठवीं मंजिल में जाकर खुदकुशी की होगी। छत पर भी करीब दो फीट ऊंची रेलिंग है। सामान्यतौर पर कोई गिर नहीं सकता। प्रारंभिक जांच में सुसाइड का मामला लग रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button