*✍️Bigg Boss 15 के घर में इन 13 प्रतिभागीओ ने मारी एंट्री….जानिए किन-किन के है नाम शामिल….*

बिग बॉस के 15वें सीजन की शुरुआत हो चुकी है। जंगल थीम वाले इस शो में हिस्सा लेने वाले सभी 15 प्रतिभागियों के नाम सामने आ चुके हैं, जिनमें जय भानुशाली, करण कुंद्रा, शमिता शेट्टी, तेजस्वी प्रकाश, प्रतीक सहजपाल, निशांत भट, डोनल बिष्ट, विशाल कोटियन, सिंबा नागपाल, अकासा सिंह, अफसाना खान और बिग बॉस 13 के फाइनलिस्ट आसिम रियाज के भाई उमर रियाज शामिल हैं। इस बार शो की की थीम जंगल पर रखी गई है।
बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) में जय भानुशाली (Jay Bhanushali), तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash), विशाल कोटियान (Vishal Kotiyan), विधि पांड्या (Vidhi Pandy), सिंबा नागपाल (Simba Nagpal), उमर रियाज (Umar Riaz), ईशान सहगल (Ieshaan Sehgaal), डॉनल बिष्ट (Donal Bisht), अकासा सिंह (Akasa Singh) और करण कुंद्रा (karan kundra) एंट्री कर चुके हैं।
शादी छोड़कर बिग बॉस के घर में पहुंचीं अफसाना
सिंगर अफसाना खान की बिग बॉस 15 में एंट्री हो गई है। अफसाना तितलियां गाने से मशहूर हुई हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी शादी छोड़कर बिग बॉस के घर में आई हैं।
ऑसम मिरर ने अफसाना खान को बनाया बंदरिया
बिग बॉस के घर में लगा ऑसम मिरर प्रतिभागियों का अलग ही रूप दिखा रहा है। ऑसम मिरर ने अफसाना खान को बंदरिया के रूप में दिखाया, जिसके बाद सलमान खान की भी हंसी छूट गई।
बिग बॉस के घर में पहुंचे अफसाना खान, मायशा अय्यर और साहिल श्राफ
बिग बॉस के घर में अब तक 13 प्रतिभागियों की एंट्री हो चुकी है। अब अफसाना खान, मायशा अय्यर और साहिल श्राफ घर में पहुंचे
बिग बॉस के घर में अब तक 10 प्रतिभागी आ चुके हैं। 9वें नंबर पर अकासा सिंह आईं। वहीं, 10वें नंबर पर करण कुंद्रा ने एंट्री की। ऑसम मिरर ने अकासा सिंह को बिल्ली तो करण कुंद्रा को भेड़िया बताया। इस दौरान अकासा और करण के बीच गेम भी हुआ, जिसमें अकासा ने बाजी मारी।
जीप से जंगल में जा रहे डॉनल, उमर और ईशान
बिग बॉस 15 की जंगल थीम के तहत प्रतिभागियों को नए-नए टास्क से रूबरू होना पड़ रहा है। इसके तहत डॉनल बिस्ट, ईशान सहगल और उमर रियाज को जीप से जंगल में भेजा गया।
उमर रियाज और ईशान सहगल में हुआ दंगल
बिग बॉस के जंगल में एंट्री पाने के लिए उमर रियाज और ईशान सहगल को दंगल करना पड़ा। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी भी हो गई।
डॉनल बिस्ट ने आठवें प्रतिभागी के रूप में की एंट्री
बिग बॉस के घर में आठवें प्रतिभागी की भी एंट्री हो चुकी है। यह डॉनल बिष्ट हैं। उमर रियाज ने उनके साथ कनेक्शन जोड़ने की कोशिश की, लेकिन डॉनल ने उन्हें मुस्कुराते हुए खारिज कर दिया।
ईशान सहगल बने सातवें प्रतिभागी
बिग बॉस के घर में सातवें प्रतिभागी के रूप में ईशान सहगल की एंट्री हुई है। वह उमर रियाज के साथ बिग बॉस के जंगल में एंट्री करेंगे। ऑसम मिरर ने दोनों को अलग-अलग तरह का सांड बताया।
उमर रियाज बिग बॉस में छठवें प्रतिभागी
बिग बॉस 13 के फाइनलिस्ट आसिम रियाज के भाई उमर रियाज ने आखिरकार बिग बॉस 15 के घर में एंट्री कर ली है। उमर ने बताया कि वह बचपन से सलमान खान के गानों पर डांस करते थे। इस दौरान सलमान ने उमर की टांग खिंचाई भी की।
सीन प्ले कर रहे सिंबा और विधि
सलमान खान ने जंगल में एंट्री करने से पहले सिंबा नागपाल और विधि पांड्या को एक सीन प्ले करने के लिए दिया है। इसके तहत विधि सलमान खान की दोस्त बनी हैं, जबकि सिंबा उनसे भागकर शादी कर चुके हैं।
सिंबा नागपाल बने पांचवें प्रतिभागी
सिंबा नागपाल बिग बॉस 15 के पांचवें प्रतिभागी बने हैं। ऑसम मिरर ने उन्हें शेर बताया।
ऑसम मिरर ने विधि को बताया पांडा
सलमान खान ने विधि पांड्या को ऑसम मिरर से रूबरू कराया। ऑसम मिरर ने विधि को पांडा बताया।
विधि पांड्या बनीं बिग बॉस 15 की चौथी प्रतिभागी
टीवी सीरियल उड़ान की इमली यानी विधि पांड्या ने भी बिग बॉस के घर में एंट्री कर ली है। वह चौथी प्रतिभागी के रूप में घर में शामिल हुईं। विधि आते ही सलमान खान से चुटीले अंदाज में बातें करती नजर आईं और उन्होंने सेल्फी भी ली। अब सलमान खान उन्हें जंगल के खतरों से रूबरू करा रहे हैं। विधि ने सलमान से उन्हें नहीं डांटने का अनुरोध किया है।
विशाल को नहीं मिली जंगल में एंट्री
बिग बॉस 15 के घर की जंगल वाली थीम में अब तक जय भानुशाली और तेजस्वी प्रकाश को एंट्री मिल चुकी है, लेकिन विशाल कोटियान अभी जंगल के अंदर जाने का रास्ता तलाश रहे हैं। सलमान खान ने उन्हें नया टास्क दिया है, जिससे जंगल में जाने के लिए उनके रास्ते खुलेंगे।
प्रतिभागियों के चेहरों पर लगाए गए मास्क
बिग बॉस के 15वें सीजन की शुरुआत में कई प्रतिभागी डांस करते नजर आए, लेकिन चेहरे पर मास्क होने की वजह से उनकी पहचान नहीं हो सकी। अब सलमान खान धीरे-धीरे सबकी पहचान करा रहे हैं।



