Sex Racket news: हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, उज्बेकिस्तान की नागरिक लोला गिरफ्तार, प्लास्टिक सर्जरी कराकर धंधा करने का आरोप – RGH NEWS
देश

Sex Racket news: हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, उज्बेकिस्तान की नागरिक लोला गिरफ्तार, प्लास्टिक सर्जरी कराकर धंधा करने का आरोप

Sex Racket news लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस और खुफिया एजेंसी आईबी ने हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाने वाली उज्बेकिस्तान की नागरिक लोला कायूमोवा को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला नेपाल और उज्बेकिस्तान से अवैध रूप से विदेशी महिलाओं को लाती थी और प्लास्टिक सर्जरी कराकर देह व्यापार का धंधा चलाती थी।

 

पॉश इलाकों में करवाया जा रहा था देह व्यापार

शादी के फर्जी दस्तावेज बनवाकर आधार कार्ड बनवाए गए थे और प्लास्टिक सर्जरी के जरिए पहचान बदली गई थी। पॉश इलाकों में फ्लैट लेकर धंधा कराया जा रहा था। दो लड़कियां पकड़ी गईं थीं और उसके बाद लोला छिप कर रह रही थी।

 

लड़कियों को दिया जा रहा था रशियन लुक

गिरोह का साथ डॉ विनोद दे रहा था जो प्लास्टिक सर्जरी के जरिये लड़कियों को रशियन लुक देता था और सर्जरी से उनको कम उम्र का दिखाता था। लड़कियों को इन सर्जरी के जरिये पहचान छुपाने में और रहने में आसानी हो रही थी।

 

Read more Retail Inflation July 2026: जुलाई में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.45% पर पहुंची; लहसुन, अदरक और प्याज की कीमतों में बढ़ाया दबाव

हाल ही में कानपुर में हुआ था सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

अप्रैल 2026 में कानपुर में भी सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था। यहां पश्चिम बंगाल की युवती को नौकरी के नाम पर शिकार बनाया गया था। नौकरी का झांसा देकर पश्चिम बंगाल की एक युवती को देह व्यापार के दलदल में धकेला गया था, युवती की बहादुरी की वजह से इस रैकेट का पर्दाफाश हो पाया था। इस दौरान ये कयास भी लगाए गए थे कि इस सेक्स रैकेट के तार कई अन्य जिलों से भी जुड़े हो सकते हैं।

 

Sex Racket newsगौरतलब है कि भारत में देह व्यापार एक घिनौना अपराध है लेकिन छिपकर इस व्यापार को करने वालों की संख्या बहुत अधिक है। देश में तमाम जगहों पर तो खुलेआम देह व्यापार होता है। कई बार इस घिनौने काम के लिए लोग पॉश इलाकों में छिपकर रैकेट चलाते हैं। हालांकि समय-समय पर पुलिस और प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाती है लेकिन इस तरह के व्यापार करने वाले फिर कहीं न कहीं अपना व्यापार शुरू कर देते हैं। ऐसे लोगों पर नकेल कसने के लिए सख्त कानून और कार्रवाई की जरूरत है। जब तक ऐसे व्यापार में लिप्त लोगों को कानून का खौफ नहीं होगा, तब तक ऐसे मामलों पर शिकंजा कसा जाना मुश्किल है।

 

Related Articles

Back to top button