*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: NCB की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई...ड्रग पार्टी पर NCB ने की बड़ी छापेमारी....बॉलीवुड के बड़े एक्टर के बेटे को भी लिया गया हिरासत मे....* – RGH NEWS
देश

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: NCB की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई…ड्रग पार्टी पर NCB ने की बड़ी छापेमारी….बॉलीवुड के बड़े एक्टर के बेटे को भी लिया गया हिरासत मे….*

मुंबई: ड्रग्स के खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB)ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई से गोवा जा रहे एक क्रूज पर छापेमारी कर कम से कम 10 लोगों को हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि बॉलीवुड के एक बड़े अभिनेता के बेटे को भी पकड़ा गया है. एजेंसी को इस बात की जानकारी मिली थी कि मुंबई से गोवा (Mumbai To Goa) जाने वाले शिप में ड्रग पार्टी का आयोजन किया जा रहा है. NCB ने अपने कुछ अधिकारियों को यात्री के वेश में शिप पर भेज दिया. इसके कुछ देर बाद एनसीबी ने शिफ में रेड की.

बताया जा रहा है कि एनसीबी की तरफ से होने वाली यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है. यह पहली बार है जब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की तरफ से किसी शिप पर छापेमारी की गई है. बताया जा रहा है कि एनसीबी की इस कार्रवाई में एक बॉलीवुड एक्टर के बेटे को भी हिरासत में लिया गया है. फिलहाल अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो सका है कि वह एक्टर कौन है और उसके बेटे का क्या नाम है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button