Imran khan death news: पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर बड़ा दावा, जेल से मौत की खबर से मची सनसनी – RGH NEWS
देश

Imran khan death news: पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर बड़ा दावा, जेल से मौत की खबर से मची सनसनी

Imran khan death news पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता इमरान खान की जेल में मौत होने का दावा सामने आया है। हालांकि अभी तक इमरान खान की मौत की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पाकिस्तानी पत्रकार वजाहत सईद खान ने कुछ सैन्य सूत्रों के हवाले से यह दावा किया है। इसके बाद पाकिस्तान में इमरान खान की सुरक्षा को लेकर उनके प्रशंसकों में चिंता बढ़ गई है।

 

Read more Redmi K100 Pro: 200MP कैमरा के साथ Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

 

पीटीआई नेताओं का आरोप, नहीं दिया जा रहा मिलने

रिपोर्ट के अनुसार, पत्रकार ने दावा किया कि तीन वरिष्ठ सैन्य सूत्रों ने उन्हें बताया कि इमरान खान की जेल में मौत हो सकती है। हालांकि, यह दावा अभी वेरिफाई नहीं हुआ है। इमरान खान के परिवार और उनकी पार्टी के नेताओं ने भी उनसे संपर्क नहीं हो पाने को लेकर चिंता जता चुके है। मंगलवार को इमरान खान के परिवार और पीटीआई नेताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री से मिलने की इजाजत नहीं दी जा रही है। परिवार उनकी सेहत की जानकारी चाहता है और डॉक्टरों से भी मुलाकात कराने की मांग की जा रही है।

 

इस बीच पीटीआई ने सरकार पर दबाव बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने दावा किया कि बड़ी संख्या में लोग इमरान खान के समर्थन में सड़कों पर उतरने के लिए तैयार हैं। पार्टी ने 27 सितंबर को इस्लामाबाद की ओर लॉन्ग मार्च का ऐलान किया है।

 

Read more RBI Action: RBI का बड़ा एक्शन, 59 फाइनेंस कंपनियों का लाइसेंस किया रद्द

 

तीन सालों से जेल में है इमरान खान

Imran khan death newsइमरान खान अगस्त 2023 से जेल में हैं। वह अल-कादिर ट्रस्ट भ्रष्टाचार मामले में 14 साल की सजा काट रहे हैं। उनकी पत्नी बुशरा बीबी को भी इसी मामले में सात साल की सजा सुनाई गई है। दोनों अपनी सजा के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। इमरान खान की जेल में मौत की अफवाह पहले भी सामने आ चुकी है। नवंबर 2025 में भी ऐसी खबरें आई थीं, लेकिन बाद में उनकी बहन ने जेल में उनसे मुलाकात कर उनके ठीक होने की जानकारी दी थी

Related Articles

Back to top button