Train Accident: बड़ा रेल हादसा, एक साथ 12 डिब्बे पटरी से उतरे, एक एक्सप्रेस समेत 6 ट्रेनें हुई प्रभावित – RGH NEWS
देश

Train Accident: बड़ा रेल हादसा, एक साथ 12 डिब्बे पटरी से उतरे, एक एक्सप्रेस समेत 6 ट्रेनें हुई प्रभावित

Train Accident इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड के पलामू जिले से सामने आ रही है। यहां कोयले से लदी एक मालगाड़ी के 11 कोट पटरी से नीचे उतर गए। जानकारी के मुताबिक गढ़वा रोड और सिगसिगी रेलवे स्टेशनों के बीच यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। अधिकारियों ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल मौके पर डिब्बों को हटाने और ट्रैक की मरम्मत करने का काम किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

 

Read more Redmi: 7500mAh बैटरी के साथ Redmi ने ग्लोबली लॉन्च किया सस्ता 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स

 

ईस्ट सेंट्रल रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को झारखंड के पलामू जिले में कोयले से लदी एक मालगाड़ी के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए। यह घटना ईस्ट सेंट्रल रेलवे डिवीजन के बरकाकाना-सोननगर सेक्शन पर गढ़वा रोड और सिगसिगी रेलवे स्टेशनों के बीच सबवाना गांव के पास हुई। इसमें घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

 

Train Accidentडाल्टनगंज स्टेशन के ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनिल तिवारी ने बताया कि मालगाड़ी बरकाकाना से सोननगर कोयला ले जा रही थी, तभी यह घटना हुई। अधिकारी ने कहा, “पटरी से उतरने की सूचना मिलने पर रेलवे की राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त डिब्बों को हटाने, ट्रैक की मरम्मत करने और जल्द से जल्द परिचालन बहाल करने की कोशिशें की जा रही थीं।” रेलवे प्रशासन ने दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही असल वजह साफ हो पाएगी।

Related Articles

Back to top button