लॉकडाउन खत्म करने की तैयारी में प्रशासन, प्रभारी मंत्री रविंद्र चौबे के साथ विभागीय अफसरों की होगी बैठक…

बीते 21 सितंबर की रात लागू हुआ था लॉकडाउन, मौजूदा आदेश के मुताबिक लॉकडाउन 28 सितंबर की रात 12 बजे तक लागू
रायपुर में लॉकडाउन अब खत्म कर दिया जाएगा। इसके संकेत प्रशासनिक अफसरों ने रविवार को दिए। सोमवार की सुबह रायपुर में जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र चौबे एक बैठक लेंगे। इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन और पुलिस के आला अफसर मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद रायपुर अनलॉक की घोषणा हो सकती है। इसे लेकर व्यापारिक संगठनों से भी चर्चा कर ली गई है।
रायपुर में कोरोना
बीते 24 घंटे में रायपुर में 891 नए मरीज मिले हैं। रायपुर शहर से अब तक 31777 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। एक्टिव मरीजों की बात की जाए तो रायपुर में 10 हजार 367 मरीज अपना इलाज करवा रहे हैं। रायपुर में 387 लोगों की मौत हो चुकी है जिसमें 24 घंटे के बीच में 7 से अधिक लोगों की मौत हुई है। रायपुर में कालीबाड़ी समेत अलग-अलग इलाकों में 29 जांच केंद्र बनाए गए हैं। इनमें हर दिन हजारों सैंपल लिए जा रहे हैं।



