राजस्थान ने पंजाब को 4 विकेट से हराया , राजस्थान ने 226 रन बनाकर IPL का सबसे बड़ा टारगेट चेज किया, मयंक पर भारी तेवतिया की तूफानी पारी…

शारजाह स्टेडियम में रविवार को खेले गए आईपीएल 2020 के 9वें मैच में आज राजस्थान रॉयल्स (RR) और किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के बीच खेले जा रहे मुकाबले में राजस्थान ने पंजाब को 4 विकेट से हरा दिया है. पंजाब के लिए मयंक अग्रवाल ने 106 रनों की तूफानी पारी खेली. लेकिन तेवतिया के बल्ले से एक ओवर में लगे 5 छक्कों ने मयंक की पारी पर पानी फेर दिया.
पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब के किंग्स ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 223 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया. जवाब में राजस्थान ने 6 विकेट खोकर 3 गेंद रहते ही 224 रन बोर्ड पर लगा डाले और मैच अपने नाम कर लिया.
एक ओवर में पलटा मैच
17 ओवर के खेल के बाद राजस्थान का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 173 रन था. यहां से राजस्थान को जीत के लिए 3 ओवर में 18 गेंदों में 51 रनों की जरूरत थी और मैच पंजाब के खेमे में दिख रहा था. तभी 18वें ओवर में धीमी बल्लेबाजी कर रहे तेवतिया ने गियर बदला और कॉर्ट्रेल के ओवर में 5 छक्के जड़कर मैच का रुख पूरी तरह पलट दिया. इसके बाद 18 ओवर में राजस्थान का स्कोर 203 पर पहुंच गया. यहां से राजस्थान ने मैच पंजाब से छीन लिया.
पंजाब की पारी
पहले विकेट के लिए मयंक अग्रवाल और कप्तान केएल राहुल की 183 रन की तूफानी पार्टनरशिप की मदद से किंग्स इलेवन पंजाब ने शारजाह स्टेडियम में खेले गए आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 2 विकेट पर 223 रन बनाए. इसमें मयंक अग्रवाल ने धमाकेदार शतक लगाया.
राजस्थान की पारी
224 रनों का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम को तीसरे ही ओवर में पहला झटका लगा और जोस बटलर 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उन्हें शेल्डन कॉट्रेल ने अपना शिकार बनाया. हालांकि स्मिथ और सैमसन पर इस विकेट का कोई असर नहीं दिखा. दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर स्कोर को 9 ओवर में 100 रन तक पहुंचा दिया. हालांकि 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर स्मिथ 50 रन बनाकर आउट हो गए.
इसके बाद पारी के 17वें ओवर में मोहम्मद शमी ने संजू सैमसन 85 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया. सैमसन ने 42 गेंदों पर 85 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली.
पंजाब ने सीजन का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया
पंजाब ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 223 रन बनाए। मयंक अग्रवाल ने 45 बॉल पर शानदार शतक जड़ा। यह किसी भी भारतीय की ओर से लगाई गई दूसरी सबसे तेज सेंचुरी है। मयंक (106) ने कप्तान लोकेश राहुल (69) के साथ 183 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप भी की।



