छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
RGHNEWS ब्रेकिंग :- SP कार्यालय सील ,प्रधान आरक्षक निकला कोरोना पॉजिटिव,पढ़ें पूरी खबर✍️

RGHNEWS प्रशांत तिवारी राजधानी के थानों के बाद अब कोरोना वायरस एसपी ऑफिस तक पहुंच गया है. आज एसपी ऑफिस के ओएम शाखा में पदस्थ प्रधान आरक्षक कोरोना पॉजिटिव मिला है. दो दिन पहले प्रधान आरक्षक ने तबीयत खराब होने के बाद कोरोना टेस्ट कराया था. रिपोर्ट में आरक्षक के पॉजिटिव मिलने के बाद एसपी ऑफिस को सील कर दिया गया है.
बता दें कि रायपुर में अब तक 5 थाना कोरोना की चपेट में आने की वजह से सील हो चुका है. जिसमें तेलीबांधा थाना, आजाद चौक, मंदिर हसौद, पुरानी बस्ती और कबीर नगर थाना शामिल हैं. अब एसपी ऑफिस को भी सील कर दिया गया है.



