रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)
कोविड19 से प्रभावित प्रवासी मजदूरों के लिए रोजगार मेला

RGHNEWS प्रशांत तिवारी रायगढ़। जिले के जनपद पंचायत रायगढ़ में कोविड19 कोरोना संक्रमण के कारण लॉक डाउन में फंसने के बाद घर वापसी किये प्रवासी मजदूरों को रोजगार दिलाने के लिए राज्य व जिला प्रशासन के निर्देशानुसार आज विभिन्न उद्योगों में रोजगार में रखने 200 मजदूरों का पंजीयन किया गया है।
रायगढ़ जनपद पंचायत के सभा भवन में जिले के लॉक डाउन में लौटे प्रवासी मजदूरों को रोजगार दिलाने की पहल जिला प्रशासन द्वारा की गई है जिसके तहत 200 मजदूरों का पंजीयन किया गया है ।इन मजदूरों को इनके योग्यता के अनुसार जिले में संचालित 15 उद्योगों में काम पर लिया जाएगा। सभी 15 उद्योगों के प्रतिनिधि मौके पर मौजूद है।इन मजदूरों का योग्यतानुसार चयन किया जाएगा।



