निगम सभापति ठेठवार ने ग्रीनचर्या को किया आत्मसात, ग्रीनचर्या अब लोगों के व्यवहार में नजर आने लगा -जयंत ठेठवार – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

निगम सभापति ठेठवार ने ग्रीनचर्या को किया आत्मसात, ग्रीनचर्या अब लोगों के व्यवहार में नजर आने लगा -जयंत ठेठवार

RGHNEWS प्रशांत तिवारी मंत्री उमेश पटेल के नेतृत्व में ग्रीनचर्या मुहिम की चर्चा और धमक अब पूरे जिले में देखी जा रही है। ग्रीनचर्या मुहिम की लोग खूब सराहना कर रहें है और इसे अपने जीवनचर्या में अंगीकार करने के साथ साथ दूसरों को इसे अपनाने हेतू प्रेरित भी कर रहें हैं।
उच्चशिक्षा मंत्री उमेश पटेल द्वारा जनहित में चलाये जा रहे मुहिम दिनचर्या में ग्रीनचर्या को शहर के कई प्रबुद्धजनों ने आत्मसात किया है और इस अभियान की यात्रा अनवरत जारी है। बुद्धिजीवी समुदाय संकल्प भी ले रहे है कि वह अपने आने वाले पीढ़ियों सहित दूसरों को भी दिनचर्या में ग्रीनचर्या को अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। अपने मुहिम के लिए अधिकाधिक प्रबुद्ध जनों को जोड़ने के अगले पड़ाव की ओर ग्रीनचर्या की टीम रायगढ़ जिले की जानी मानी हस्ती, लोकप्रिय कांग्रेसी नेता, पुरानी बस्ती के अपराजेय पार्षद एवं रायगढ़ नगरनिगम के सभापति जयंत ठेठवार से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें ग्रीनचर्या की स्मृति स्वरूप एक जीवंत मोमेंटो के रूप में गमला सहित खूबसूरत इंडोर पौधा भेंट किया और इस मुहिम के विषय में बताया तो श्री ठेठवार बेहद प्रफुल्लित हुए।

 

इस अवसर पर श्री ठेठवार ने मंत्री उमेश पटेल द्वारा संचालित मुहिम ग्रीनचर्या की सराहना करते हुए उनकी पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएं दी और मुहिम की सफलता के लिए अपने अनुभव से कुछ व्यवहारिक उपयोगी सुझाव भी दिया। इस अवसर पर श्री ठेठवार ने कहा कि उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने जनता की सोच के अनुरूप पर्यावरण व स्वास्थ्य संरक्षण हेतू मुहिम ग्रीनचर्या की शुरुआत की है ये सराहनीय है। ग्रीनचर्या अभी लोगों की जुबान पर है और मेरे से जुड़े लोगों ने मंत्री जी के मुहिम ग्रीनचर्या के विषय में मुझसे जानकारी लिया है और इसे उनके द्वारा अपनाया भी जा रहा है। ग्रीनचर्या अब लोगों के व्यवहार में आ गया है और हर घर हर गली में ग्रीनचर्या का माहौल है। लोग अब खुशी के मौके पर महंगे गिफ्ट देने के बजाय एक सुंदर सा पौधा गमले सहित भेंट कर रहें है और अपने दैनिक व्यवहार में इसे ला रहें हैं। श्री ठेठवार ने लोगों को ग्रीनचर्या अपनाने की अपील करते हुये कहा कि आप सभी इस मुहिम को अपनाए और अपने जीवनचर्या में इसे व्यवहार में लाते हुए अपने प्रियजनों के शादी सालगिरह, जन्मदिन जैसे हर खुशी के अवसर पर उनके स्वास्थ्य लाभ हेतू एक इंडोर प्लांट जरूर भेंट करें इससे लोगों को स्वास्थ्य लाभ भी होगा। श्री ठेठवार ने इस अवसर के स्मृति चिन्ह जीवंत पौधे को अपने कार्यालय के टेबल पर सुशोभित करके रखा है। उन्होंने मंत्री उमेश पटेल के इस पुनीत सोच की दिल खोल कर सराहना करते हुए उनकी युवावर्ग ग्रीनचर्या टीम की मेहनत व लगन की भी सराहना किया साथ ही ग्रीनचर्या की सफलता हेतु अपनी शुभकामनाएं प्रदान की।
विदित हो कि श्री ठेठवार एक ऐसे जमीनी स्तर के नेता व जनप्रतिनिधि होने के साथ सामाजिक व्यक्ति हैं जिनके हजारों चाहने वाले हैं और उनकी लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने ग्रीनचर्या की सफलता के लिए अपने चाहने वालों तथा जिले की जनता से दिनचर्या में ग्रीनचर्या को आत्मसात करने हेतु अपील व प्रेरित भी किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button