*CSP, SDM के साथ पुलिस-राजस्व की टीम पॉजिटिव आइसोलेट को किये चेक... – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*CSP, SDM के साथ पुलिस-राजस्व की टीम पॉजिटिव आइसोलेट को किये चेक…

RGHNEWS प्रशांत तिवारी वैश्विक महामारी कोरोना संकट के दौर में फ्रंटलाइन में कार्यरत हमारे चिकित्साकर्मियों की तरह ही अब पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण भी सावधानी रखते हुये कोरोना पॉजिटिवों क्षेत्रों को चेक किया जा रहा है जहां संक्रमित होम आइसोलेटेड हैं ।

कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के बढ़ते आंकड़े को देखते हुए कोविड-19 गाइडलाइन अनुसार अल्प लक्षण वाले कोरोना पॉजिटिव मरीज मेडिकल ऑफिसर की इजाजत पर खुद को आइसोलेट कर सकते हैं, जिसके लिये कुछ सुविधाओं का होना जरूरी है और मरीज को लगातार अस्पताल और जिला के मेडिकल अधिकारी को अपनी सेहत की जानकारी देनी होगी ।

जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा अल्प लक्षण वाले कई कोरोना पॉजिटिव मरीजों को होम आइसोलेटेड की सुविधा प्रदान की गई है । ऐसे में वह क्षेत्र अति संवेदनशील हो जाता है और प्रशासन व पुलिस की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है कि ऐसे पॉजिटिव मरीज कोई लापरवाही न बरतें तथा उन क्षेत्रों में निवासत सभी लोगों के पास मूलभूत सुविधाएं हो । इन्हीं सुविधाओं व मरीजों को चेक करने आज ऐसे पॉजिटिव कन्टेनमेंट जोन *कोतरारोड़ क्षेत्र* का श्री पुस्कर शर्मा (प्रशिक्षु भापुसे), सीएसपी रायगढ़ श्री अविनाश सिंह ठाकुर, एसडीएम रायगढ़ श्री युगल किशोर उर्वशा, तहसीलदार सीमा पात्रे के साथ पुलिस स्टाफ एवं राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण किया गया ।

सीएसपी एवं एसडीएम रायगढ़ द्वारा मेडिकल टीम से कंटेनमेंट जोन से सैपलिंग की जानकारी लिये व सभी होम आइसोलेटेड से दूरी बनाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी लिये । टीम ने पूरे क्षेत्र में रह रहे संकमितों को दवाईयां व अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध हो रही है या नहीं इसकी जानकारी ली गई । सीएसपी श्री अविनाश सिंह द्वारा होम आइसोलेटेड मरीजों को घर से बाहर नहीं निकले की समझाइश दिये व लगातार चिकित्सक के संपर्क में रहना बताये तथा घर के सभी सदस्यों को आवश्यक रूप से कोरोना जांच कराने की हिदायत दिया गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button