छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड का असर, 6 नवंबर तक बारिश के आसार

रायपुर। प्रदेश में अब पारा गिरने लगा है। पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड का असर दिख रहा है। संभावना जताई जा रही है कि दिवाली के बाद प्रदेश में कड़ाके के ठंड पड़ सकती है।
बता दें कि मौसम विभाग ने 6 नवंबर तक बारिश के आसार है। आज भी राजधानी रायपुर में बादल छाए रहे हैं। आउटर में कोहरा छाया रहा है। वहीं लोगों को गुलाबी ठंड का एहसास हुआ।


