12 लाख दीयों से रौशन होगी रामनगरी, आज दीपोत्सव का बनेगा रिकॉर्ड – RGH NEWS
देश

12 लाख दीयों से रौशन होगी रामनगरी, आज दीपोत्सव का बनेगा रिकॉर्ड

नई दिल्ली। अयोध्या में इस बार की दिवाली खास होने वाली है। आज राम की पैड़ी पर एक साथ दीपकों के जलने एक नया रिकॉर्ड रामनगरी अयोध्‍या बनाएगी।

यूपी में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की सरकार बनने के साथ ही 2017 में अयोध्या राम की पैड़ी पर दीपोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सबसे पहले लगभग 1,80, 000 दीपक जलाए गए थे। इसी तरह 2018 में 3,01,152, फिर 2019 में 5,50,000, फिर 2020 में 5,51000, और अब 2021 जो योगी सरकार के इस कार्यकाल का अंतिम साल है. तब अयोध्या न सिर्फ अपने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी बल्कि ऐसा कीर्तिमान भी बनाएगी जो एक बड़ी चुनौती होगा।अयोध्या में राम की पैड़ी पर इस बार लगभग 9 लाख दीपक जलाए जाएंगे। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम इनकी गिनती करेगी. बाकी अयोध्‍या में तीन लाख दीपक प्रज्‍जवलित होगें, इस तरह कुल मिलाकर 12 लाख दीपक प्रकाशित होंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button