WhatsApp New Features: WhatsApp में आए ये कमाल के फीचर, जानें क्या है कुछ खास – RGH NEWS
बिजनेस

WhatsApp New Features: WhatsApp में आए ये कमाल के फीचर, जानें क्या है कुछ खास

WhatsApp New Features:क्या आप अक्सर अपने दोस्तों या परिवार के जन्मदिन भूल जाते हैं? यदि हाँ, तो यह खबर आपके लिए है। व्हाट्सएप जल्द ही एक नया फीचर पेश करने वाला है जो आपके संपर्कों के जन्मदिन याद रखने में आपकी मदद करेगा। आपको इसके लिए किसी अलग कैलेंडर या रिमाइंडर ऐप की आवश्यकता नहीं होगी।

Read More: EPFO New Scheme 2026: जानिए क्या है EPFO की नई योजना, किन्हें मिलेगा लाभ और कैसे करें अप्लाई

प्रोफाइल में जोड़ सकेंगे जन्मदिन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp जल्द ही प्रोफाइल को डेट ऑफ बर्थ (DOB) एड करने का ऑप्शन दे सकता है ऐसे में कोई यूजर्स जब अपनी बर्थ डेट प्रोफाइल में जोड़ता है तो उनके कॉन्टैक्टस को उस दिन जन्मदिन से जुड़ा नोटिफिकेश मिल सकता है.

चैट विंडो में भी मिलेगा बर्थडे रिमाइंडर

इस नए फीचर में चैट विंडो में भी बर्थडे रिमाइंडर दिखा जा सकेगा. यानी जैसे ही किसी कॉन्टैक्ट का जन्मदिन होगा, चैक स्क्रीन पर ही इसका जानकारी दिखाई दे सकती है. इसके बाद यूजर बिना किसी दूसरी स्क्रीन पर जाए, सीधी वहीं विश कर सकेंगे.

टेस्टिंग फेज में है फीचर

पिछलें कुछ टाइम से WhatsApp लगातार नए फीचर्स जोड़ रहा है. जिसके चलते कंपनी ने AI बेस्ड और कई स्मार्ट फीचर्स भी पेश किए हैं. इसी कड़ी में अब Birthday Reminder फीचर लाने की तैयारी है. अभी ये फीचर शुरूआती डेवलपमेंट स्टेज में है और रिपोर्ट के मुताबिक इसकी टेस्टिंग कुछ चुनिंदा एंड्रॉयड बीट यूजर्स के साथ की जा रही है. अभी इसके ऑफिशियल लॉन्च टाइम की घोषणा नहीं की गई है.

Read More: Raigarh News : तंबाकू के खिलाफ सख्त अभियान तेज, स्वास्थ्य अमले को प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश

प्राइवेसी का भी रखा जाएगा ध्यान

इस फीचर के साथ उपयोगकर्ताओं की प्राइवेसी का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। यूजर अपनी बर्थडे की जानकारी साझा करने का निर्णय खुद करेंगे, जिससे उनकी निजी जानकारी सुरक्षित रहेगी और उन्हें अपनी प्राइवेसी पर पूरा अधिकार मिलेगा। यह सुविधा उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है, जो एक व्यस्त दिनचर्या में अक्सर अपने दोस्तों और परिवारजनों के जन्मदिन भूल जाते हैं।

Related Articles

Back to top button