निया शर्मा ने अपनी हॉट अदाओं से बढ़ाया गोवा का पारा,फोटोज हुईं वायरल – RGH NEWS
मनोरंजन

निया शर्मा ने अपनी हॉट अदाओं से बढ़ाया गोवा का पारा,फोटोज हुईं वायरल

नई दिल्ली: निया शर्मा (Nia Sharma) टेलीविजन जगत की एक बोल्ड अदाकारा हैं. उनकी हर पोस्ट पर लोगों को लाखों कमेंट आते हैं. टीवी एक्ट्रेस को उनकी एक्टिंग के लिए तो जाना ही जाता है लेकिन वो अक्सर अपनी हॉट फोटोज की वजह से चर्चा में आ जाती हैं. एक बार फिर उन्होंने अपने फैंस को सरप्राइज दिया है और हॉट फोटोज में तस्वीरें शेयर की हैं.

गोवा में मना रहीं छुट्टियां

टीवी इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री निया शर्मा (Nia Sharma) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. आए दिन उनके ग्लेमर्स फोटो और वीडियो सोशल  मीडिया पर वायरल होते नजर आते हैं. निया फैन्स के बीच अपने अलग अंदाज और स्टाइल की पहचानी जाती हैं. कुछ दिनों पहले उनका नया गाना ‘गरबे की रात’ रिलीज हुआ था, जिसे भी काफी पसंद किया गया था. वहीं  निया शर्मा (Nia Sharma) इन दिनों गोवा में अपना वेकेशन एंजॉय कर रही हैं. इसी वेकेशन की कुछ फोटो उन्होंने फैन्स के साथ शेयर की है, जिसमें वो बेदह ग्लैमरस नजर आ रही हैं.

टॉप ने बटोरीं सुर्खियां

निया शर्मा (Nia Sharma) ने अपनी इन फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इन फोटो के आठ उन्होंने कैप्शन में लिखा है ‘I am ‘Necessary Evi’. वहीं फोटो में उनके लुक को देखें तो उन्होंने स्किन कलर का टॉप पहना हुआ है और उनके बाल खुले हुए हैं. साथ ही फोटो में उनके चेहरे पर सूरज की किरणे भी पड़ती नजर आ रही हैं. निया की इन फोटो पर उनके फैन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं. उनके एक फैन ने लिखा है ‘Looking gorgeous and most beautiful’, तो किसी ने लिखा है ‘आप हमेशा ही सुंदर लगती हो’.

निया शर्मा (Nia Sharma) के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने टीवी सीरियल ‘काली’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. निया को टीवी पर पहचान ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ सीरियल से मिली थीं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button