बिजनेस

Gold Price Today: त्योहारी सीजन में सोना हुआ सस्ता, 10 ग्राम के दाम टूटकर 1.14 लाख रुपये के करीब पहुंचा

Gold Price Today सोने की कीमतों में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है। आज 03 सितंबर की सुबह देश के ज्यादातर शहरों मे 18 कैरेट से लेकर 24 कैरेट वाले सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है। दिल्ली में 18 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1.14 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है। जिससे त्योहारी सीजन में आम जनता को थोड़ी राहत महसूस हो रही है। इससे पहले दिल्ली के सर्राफा बाजार में हाजिर सोना लगातार छठे कारोबारी दिन में गिरा और तीन सप्ताल से अधिक समय के निचले स्तर पर पहुंच गया। वहीं, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से महंगाई को लेकर चिंता भी बढ़ गई है।

 

ब्याज दरों की आशंका से सोने पर दबाव

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर बाजार में बनी अनिश्चितता का असर भी सोने पर दिख रहा है। निवेशक ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना को देखते हुए सोने में सतर्कता बरत रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड का भाव 4,303.12 डॉलर प्रति औंस पर है। घरेलू बाजार में सोने के दाम पर अंतरराष्ट्रीय कीमतों के साथ रुपये की चाल और स्थानीय मांग का भी असर पड़ता है।

 

प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट

दिल्ली में 18 कैरेट सोना (Gold Rate Today) 1,14,160 रुपये, 22 कैरेट 1,39,490 रुपये और 24 कैरेट 1,52,160 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई और रायपुर में ये भाव क्रमशः 1,14,010 रुपये, 1,39,340 रुपये और 1,52,010 रुपये हैं। अहमदाबाद और भोपाल में 18 कैरेट 1,14,060 रुपये, 22 कैरेट 1,39,390 रुपये और 24 कैरेट 1,52,060 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में 18 कैरेट 1,17,190 रुपये, 22 कैरेट 1,39,340 रुपये और 24 कैरेट 1,52,010 रुपये है। कोलकाता, हैदराबाद और रायपुर में 18 कैरेट 1,14,010 रुपये, 22 कैरेट 1,39,340 रुपये और 24 कैरेट 1,52,010 रुपये है।

 

आज प्रमुख शहरों में सोने के भाव प्रति 10 ग्राम (गुडरिटर्न के अनुसार)

शहर 18 कैरेट सोना (₹) 22 कैरेट सोना (₹) 24 कैरेट सोना (₹)
Delhi Gold Rate Today ₹ 1,14,160 ₹ 1,39,490 ₹ 1,52,160
Mumbai Gold Rate Today ₹ 1,14,010 ₹ 1,39,340 ₹ 1,52,010
Ahmedabad Gold Rate Today ₹ 1,14,060 ₹ 1,39,390 ₹ 1,52,060
Chennai Gold Rate Today ₹ 1,17,190 ₹ 1,39,340 ₹ 1,52,010
Kolkata Gold Rate Today ₹ 1,14,010 ₹ 1,39,340 ₹ 1,52,010
Hyderabad Gold Rate Today ₹ 1,14,010 ₹ 1,39,340 ₹ 1,52,010
Raipur Gold Rate Today ₹ 1,14,010 ₹ 1,39,340 ₹ 1,52,010
Bhopal Rate Today ₹ 1,14,060 ₹ 1,39,390 ₹ 1,52,060
Lucknow Gold Rate Today ₹ 1,14,160 ₹ 1,39,490 ₹ 1,52,160
Chandigarh Gold Rate Today ₹ 1,14,160 ₹ 1,39,490 ₹ 1,52,160

चांदी भी हुई सस्ती

Gold Price Todayसोने के साथ चांदी की कीमतो में भी कमजोरी देखने को मिली। 3 सितंबर की सुबह चांदी 100 रुपये गिरकर 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। हालांकि, चेन्नई में इसका भाव 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर 63.64 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button