छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhatisgarh Samachar : छत्तीसगढ़ में 13जुलाई से मानसून होगी तेज, उत्तरी क्षेत्र में अगले 5 दिनों तक बारिश का दौर रहेगा जारी

Chhatisgarh Samachar:छत्तीसगढ़ में मानसून ने अपनी शुरुआत में जोरदार प्रदर्शन किया, लेकिन कुछ दिनों के भीतर इसकी गति धीमी हो गई है। बारिश की कमी के चलते कई शहरों का तापमान सामान्य स्तर से ऊपर उठ गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान सरगुजा और बस्तर संभाग में हल्की से मध्य स्तर की बारिश हुई है। फिर भी, इस समय प्रदेश में मौसमी बारिश का स्तर सामान्य से 21 प्रतिशत कम है। इस बीच, मौसम विभाग ने 13 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी की संभावना व्यक्त की है। इसके अतिरिक्त, अगले पांच दिनों में उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में मध्यम बारिश के होने की उम्मीद है।

Read More: Raigarh News : 24 घंटे में मिली ट्राइसाइकिल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से दिव्यांग गणेश राम यादव के जीवन को मिली नई रफ्तार

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार , प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई. इस दौरान दुर्ग में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और अंबिकापुर में 23.8 डिग्री सेल्सियय दर्ज किया गया है.

Read More: Latest Cg News: छत्तीसगढ़ में नई CBG नीति लागू, सरकार से किसानों और आमजनता को किन -किन चीजों पर मिलेगा बड़ा फायदा

Latest Weather Update: कई राज्यों में झमाझम बारिश ने मचाया हड़कंप,जाने आपके शहर के तरोताजा अपडेट

मौसम विभाग के अनुसार

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर ऊपरी हवाओं में चक्रवाती परिसंचरण विकसित हो चुका है, जो समुद्र तल से लगभग 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसके अतिरिक्त, उत्तर-पश्चिम बिहार और उसके आस–पास के क्षेत्रों में भी 3.1 से 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई के बीच एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button