*✍️जानी मानी एक्ट्रेस का निधन, फर्श पर गिरी और चली गई जान.....* – RGH NEWS
देश

*✍️जानी मानी एक्ट्रेस का निधन, फर्श पर गिरी और चली गई जान…..*

नई दिल्ली। अब एक और दिल दुखाने वाली खबर सामने आई है, 40 वर्षीय एक्ट्रेस Uma Maheshwari का रविवार को अचानक निधन हो गया है, वह काफी असहज महसूस कर रही थीं और निधन से कुछ ही देर पहले अचानक निढाल होकर जमीन पर गिर पड़ी थीं।

तमिल टीवी शो ‘मेट्टी ओली’ (Metti Oli) में उमा की मां का किरदार निभाने वाली शांति विलियम्स (Shanti Williams) ने उमा (Uma Maheshwari) के निधन पर कहा, ‘उमा माहेश्वरी (Uma Maheshwari) मेरे लिए एक बेटी की तरह हैं, उनकी मौत के बारे में सुनकर मैं शॉक्ड रह गई। मुझे नहीं पता कि भगवान इतनी कम उम्र में जीने वाले लोगों को क्यों ले जाते हैं। जब हम ऐसी चीजें होते हुए देखते हैं तो कई बार ईश्वर के अस्तित्व पर शक हो जाता है। एक्ट्रेस चित्रा वीजे कुछ महीने पहले ही हमें छोड़कर चली गईं और हम अभी इस घटना को नहीं भुला पाए थे और इसी बीच अब अचानक उमा भी चली गई हैं।’

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button