*✍️छत्तीसगढ़ के इस जिले मे प्रेमी-प्रेमिका की एक ही पेड़ में अगल-बगल लटकी मिली लाश….पुलिस पहुँची मौके पर...* – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️छत्तीसगढ़ के इस जिले मे प्रेमी-प्रेमिका की एक ही पेड़ में अगल-बगल लटकी मिली लाश….पुलिस पहुँची मौके पर…*

गरियाबंद। शादीशुदा प्रेमी-प्रमिका ने एक ही पेड़ में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना गरियाबंद के कोदोहरदी गांव की है। युवक का नाम कामता है, जबकि लड़की का नाम एनु ध्रुव बताया जा रहा है। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। प्रेमी कामता शादी शुदा है और तीन बच्चों का पिता है। वहीं लड़की की शादी नहीं हुई है। रविवार की दोपहर दोनों की लाश एक पेड़ पर टंगी मिली है।ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोनों शनिवार को काम करने की बात कहकर अपने-अपने घरों से निकले थे, लेकिन उसके बाद से ही दोनों का पता नहीं चल पा रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button