Train Ticket Rules: स्क्रीनशॉट या WhatsApp पर आया टिकट नहीं होगा मान्य, यहां जानें रेलवे का ये नियम नहीं तो भरना पड़ेगा जुर्माना – RGH NEWS
बिजनेस

Train Ticket Rules: स्क्रीनशॉट या WhatsApp पर आया टिकट नहीं होगा मान्य, यहां जानें रेलवे का ये नियम नहीं तो भरना पड़ेगा जुर्माना

Train Ticket Rules: भारतीय रेलवे ने डिजिटल टिकट का उपयोग करने वाले यात्रियों के लिए कई अहम निर्देश जारी किए हैं। रेलवे के अनुसार कई यात्री टिकट का स्क्रीनशॉट लेकर या वॉट्सऐप (WhatsApp) पर प्राप्त टिकट दिखाकर यात्रा करने की कोशिश करते हैं, लेकिन ऐसा करना नियमों का उल्लंघन करना है। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि रेलवन ऐप (RailOne App) के जरिए बुक किया गया अनारक्षित टिकट केवल उसी मोबाइल डिवाइस पर मान्य होगा, जिससे टिकट जारी किया गया है।

 

 

अगर टिकट किसी अन्य मोबाइल में फॉरवर्ड किया गया है या केवल स्क्रीनशॉट के रूप में दिखाया जा रहा है, तो उसे वैलिड टिकट नहीं माना जाएगा।

 

क्या है रेलवे का नया निर्देश?

रेलवे अधिकारियों के अनुसार RailOne App से खरीदा गया टिकट एक डिजिटल यात्रा दस्तावेज है, जो यात्री के पंजीकृत मोबाइल नंबर और डिवाइस से जुड़ा होता है।

 

Read more:Raigarh News: “ऑपरेशन क्लीन हंट” में बड़ी सफलता, 300 किलो गांजा तस्करी का मास्टरमाइंड शुभम यादव गिरफ्तार

 

टिकट उसी मोबाइल में होना चाहिए जिससे बुकिंग की गई है।

टिकट जांच के समय रजिस्टर्ड मोबाइल दिखाना होगा।

फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य है।

स्क्रीनशॉट या फॉरवर्ड किया गया टिकट मान्य नहीं होगा।

 

 

WhatsApp टिकट क्यों नहीं होगा मान्य?

Train Ticket Rulesरेलवे का कहना है कि स्क्रीनशॉट या WhatsApp पर साझा किए गए टिकटों के जरिए धोखाधड़ी और दुरुपयोग की संभावना बढ़ जाती है। यदि एक टिकट का स्क्रीनशॉट कई लोगों को भेज दिया जाए, तो उसका गलत उपयोग हो सकता है। इसी वजह से रेलवे केवल मूल डिजिटल टिकट को ही वैध मानता है

Related Articles

Back to top button