Sourav Ganguly Biopic: Sourav Ganguly की बायोपिक का फर्स्ट लुक आउट, जानिए कब होगी रिलीज

Sourav Ganguly Biopic भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) के प्रशंसकों के लिए उनके जन्मदिन पर बड़ी सौगात सामने आई है. 8 जुलाई यानी आज सौरभ के बर्थडे के खास मौके पर उनकी बहुप्रतीक्षित बायोपिक ‘दादा – द सौरव गांगुली स्टोरी’ का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है. लंबे समय से चर्चा में रही इस फिल्म में एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) पूर्व भारतीय कप्तान की भूमिका निभाते नजर आएंगे. पोस्टर के साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है, जिससे क्रिकेट और सिनेमा प्रेमियों की उत्सुकता और बढ़ गई है. समयऔर कैलेंडर
पोस्टर में दिखा यादगार पल
फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर में सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) के क्रिकेट करियर का सबसे यादगार पल दिखाया गया है. पोस्टर में राजकुमार राव (Rajkummar Rao) उसी अंदाज में नजर आ रहे हैं, जैसा साल 2002 के नेटवेस्ट सीरीज फाइनल के बाद लॉर्ड्स की ऐतिहासिक बालकनी में गांगुली ने अपनी टी-शर्ट लहराकर जीत का जश्न मनाया था. यह पल भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे आइकॉनिक लम्हों में गिना जाता है और पोस्टर में उसे बेहद प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया गया है.
कब आएगी फ़िल्म ?
मेकर्स ने पुष्टि की है कि ‘दादा – द सौरव गांगुली स्टोरी’ 14 मई 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने अपनी खुशी जाहिर करनी शुरू कर दी है. कई लोगों का मानना है कि राजकुमार राव का लुक और स्क्रीन प्रेजेंस गांगुली के किरदार के लिए बिल्कुल उपयुक्त नजर आ रहा है. फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी कर रहे हैं, जबकि इसका निर्माण लव रंजन और अंकुर गर्ग ने किया है. फिल्म को गुलशन कुमार, भूषण कुमार, टी-सीरीज और डीबीएल प्रस्तुत कर रहे हैं. यह लव फिल्म्स के बैनर तले बनाई जा रही है.
अब तक इन खिलाड़ियों पर भी बन चुकी है फिल्म
Sourav Ganguly Biopicभारतीय क्रिकेटरों पर बनी फिल्मों की बात करें तो इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी, कपिल देव और मोहम्मद अजहरुद्दीन की जिंदगी बड़े पर्दे पर दिखाई जा चुकी है. अब सौरव गांगुली की कहानी भी दर्शकों के सामने आने वाली है. गांगुली को भारतीय क्रिकेट में आक्रामक सोच, युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताने और टीम इंडिया को नई पहचान दिलाने का श्रेय दिया जाता है. ऐसे में उनकी संघर्ष और सफलता की कहानी बड़े पर्दे पर देखना दर्शकों के लिए खास अनुभव हो सकता है.



