Today Cg News: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से मिली राहत, खगेन्द्र कुमार कश्यप को मिला नया राशन कार्ड

Today Cg News: जांजगीर-चांपा, 8 जुलाई 2026
प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लगातार प्रभावी पहल कर रही है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 इसी दिशा में एक भरोसेमंद माध्यम बनकर उभरी है, जहां प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी क्रम में जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम कुकदा निवासी श्री खगेन्द्र कुमार कश्यप को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से नया राशन कार्ड प्राप्त हुआ है।
श्री खगेन्द्र कुमार कश्यप नया राशन कार्ड बनवाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण नहीं होने के कारण उनका आवेदन लंबित था। राशन कार्ड नहीं होने से उन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो रही थी। अंततः उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में अपनी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होते ही संबंधित विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की। जांच में श्री कश्यप राशन कार्ड के लिए पात्र पाए गए, जिसके बाद नियमानुसार उनका नया राशन कार्ड जारी कर उसकी प्रति उन्हें उपलब्ध करा दी गई। शिकायत के शीघ्र निराकरण से हितग्राही को बड़ी राहत मिली। श्री खगेन्द्र कुमार कश्यप ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम लोगों के लिए बेहद उपयोगी व्यवस्था है।



