Raigad news: बाढ़ का कहर! भारी बारिश में बह गए 3000 गैस सिलेंडर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Raigad news रायगढ़ के पनवेल में भारी बारिश के कारण HPCL बॉटलिंग प्लांट में पानी भरने से करीब 3,000 एलपीजी सिलेंडर पातालगंगा नदी में बह गए, जिसके Video सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं. घटना हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के पातालगंगा एलपीजी बॉटलिंग प्लांट की है.
लगातार हो रही कई दिनों से बारिश के कारण प्लांट परिसर में अचानक भारी जलभराव हो गया और पानी का स्तर तेजी से बढ़ गया. प्लांट में कतार से रखे करीब 3,000 गैस सिलेंडर पानी का बहाव तेज के कारण सीधे पास ही बहने वाली पातालगंगा नदी में पहुंच गए.
जानकारी के अनुसार, सिलेंडरों में कुछ गैस से पूरी तरह भरे हुए हैं, जबकि कुछ खाली भी हैं. नदी में बहते हुए सिलेंडरों स्थानीय ग्रामीणों ने अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया है. जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
वहीं, कुछ स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था और इतनी बड़ी लापरवाही पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा है कि अगर ये सिलेंडर आपस में टकराकर ब्लास्ट हो जाते, तो नदी किनारे बसे गांवों में बड़ी तबाही मच सकती है.
कुछ लोग तो पानी में बहते हुए खाली सिलेंडर लेकर अपनी अपनी गाड़ियों मोटर साइकिल पर लादकर ले जाने लगे, जिसके बाद पुलिस और कंपनी के कर्मचारियों ने इन लोगों सख्ती दिखते हुए मना किया.
Raigad news, रायगढ़ के जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को ये गैस सिलेंडर मिले हैं, तो उन्हें अपने पास रखने के बजाय संबंधित तहसीलदार कार्यालय या HPCL के अधिकृत डीलर के पास जमा कराएं. सबसे पहले जिलाधिकारी ने आगाह करते हुए कहा है कि जहां तक संभव हो सिलिंडरों को हाथ ना लगाए, क्योंकि हो सकता है कि सिलिंडरों में गैस हो या फिर वे सुरक्षित स्थिति में नहीं हो.



