*✍️कोरोना ने कई देशों में मचाई भारी तबाही... लोगो को करना पड़ रहा है भुखमरी का सामना...3300 रुपये किलो मे बिक रहा है केला...* – RGH NEWS
देश

*✍️कोरोना ने कई देशों में मचाई भारी तबाही… लोगो को करना पड़ रहा है भुखमरी का सामना…3300 रुपये किलो मे बिक रहा है केला…*

नई दिल्ली। कोरोना ने कई देशों में भारी तबाही मचाई है। हालांकि अब वैक्सीनेशन के बाद थोड़ी राहत मिली है। वहीं मौत की चीखें शांत होने के बाद अब भुखमरी का संकट कई देशों में गहराया है। इनमें पहला नाम उत्तर कोरिया का है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो यहां खाने-पीने की चीजों की कीमत आसमान छू रही हैं। महंगाई का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि एक किलो केले की कीमत 3335 रुपए है।आए दिन परमाणु हथियारों से लैस मिसाइलों का परीक्षण करके दुनिया भर में सुर्खियां बटोरने वाले उत्तर कोरिया में भारी भुखमरी के संकट से गुजर रहा हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने पहली बार इसे स्वीकार किया है कि उनका देश खाने की भारी कमी से जूझ रहा है। हालत ऐसे हो गए हैं कि लाखों लोगों को पिछले कुछ दिनों में खाना भी नसीब नहीं हुआ है। बताते चले कि उत्तर कोरिया में पिछले साल आए तूफानों ने भारी कहर बरपाया था। जिसके चलते अनाज की पैदावार पूरी तरह से चौपट हो गई। आसमान छू रहे सामनों के दामों पर नजर डाले तो यहां खाने-पीने के सामान समेत ईंधन के दामों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उत्तर कोरिया में 45 डॉलर यानी 3300 रुपये से अधिक में एक किलो केला मिल रहा है, जबकि चायपत्ती की कीमत 70 डॉलर यानी 5200 रुपये और एक पैकेट कॉफी की कीमत 100 डॉलर यानी 7300 रुपये से अधिक पहुंच गई है। आलम यह है कि लोगों के अब भूखे मरने की नौबत आ गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button