Banda Momos News: मोमोज खाने वाले हो जाएं सावधान; खाने के बाद छात्रों की तबीयत बिगड़ी, 2 की मौत

Banda Momos News मोमोज़ पूरे भारत में बड़े ही चाव से खाए जाते हैं. खासतौर पर बच्चे और युवा इन्हें बेहद पसंद करते हैं. लेकिन उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में यही मोमोज़ जानलेवा बन गए. दरअसल, बांदा में मौजूद एक स्कूल में सोमवार को अचानक कई बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई. जानकारी के मुताबिक, बच्चों ने रविवार रात को मोमोज खाए थे, जिसके बाद से कई बच्चों ने पेट दर्द की शिकायत की थी. धीरे-धीरे हालत इतनी बिगड़ गई कि उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा, लेकिन रास्ते में ही दो मासूमों ने दम तोड़ दिया, जबकि एक बच्चा अभी भी ज़िदगी और मौत के बीच झूल रहा है.
क्या है पूरा मामला?
जैसे ही बच्चों के परिजनों के बीच ये खबर फैली, चारों तरफ हाहाकर मच गया. रोते-बिलखते हुए छात्रों के परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे और उनकी हालत देखकर परेशान हो गए. अस्पताल में भर्ती बीमार बच्चों ने अपने परिजनों को बताया कि उन्होंने स्कूल में मोमोज़ खाए थे, जिसके कुछ देर बाद उनके पेट में भयानक दर्द हुआ और हालत बिगड़ने लगी. घटना के बारे में पता चलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे.
read more Big breaking: झारखंड में छात्रों की बड़ी जीत, JSSC-CGL समेत TDPL के सभी एग्जाम और रिजल्ट रद्द
सवालों के घेरे में स्कूल मैनेजमेंट
Banda Momos Newsएडिश्नल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस ASP शिवराज ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मोमोज़ की वजह से जिन बच्चों की जान गई है, उनका पोस्टमार्टम किया जा रहा है. मोमोज़ की वजह से बच्चों की तबीयत बिगड़ने और मौत के बाद स्कूल मैनेजमेंट सवालों के घेरे में है. शुरुआती जांच में पता चला है कि बीएल विद्या मंदिर जोकि रजिस्टर्ड तौर पर एक डे स्कूल हैं. वहां गैरकानूनी तरीके से हॉस्टल की व्यवस्था भी चलाई जा रही थी. जिसके बाद से प्रशासन लगातार इन दावों की जांच में जुटा है ताकि किसी भी तरह की बारीक से बारीक जानकारी ना छूट जाए.



