%title – RGH NEWS
देश

Big breaking: झारखंड में छात्रों की बड़ी जीत, JSSC-CGL समेत TDPL के सभी एग्जाम और रिजल्ट रद्द

Big breaking झारखंड की राजधानी रांची में JPSC तथा JSSC द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों की बड़ी जीत हुई है। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार की रात ऐलान किया है कि TDPL द्वारा कराई गई सभी परीक्षाएं रद्द की जाएंगी। इसके साथ ही CGL एग्जाम को भी कैंसिल करने का ऐलान किया गया है। सीएम सोरेन ने कहा कि आज कैबिनेट ने JSSC-CGL को भी रद्द करने का निर्णय लिया है। 2014 से जितनी भी छोटी बड़ी गलतियां हुई हैं सभी की जांच होगी। उनके इस ऐलान के बाद रांची में प्रदर्शनकारी छात्र जश्न मना रहे हैं।

 

 

 

क्या बोले हेमंत सोरेन?

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- “TDPL द्वारा जितनी भी परीक्षाएं कराई गई थीं, उन्हें रद्द किया जाता है। सुधारों के लिए हमने IAS अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाने का फैसला किया है। दूसरी बात, 14वीं JPSC के मामले को हमारे मंत्रियों के साथ हुई बैठक में सुलझा लिया गया था। आज इस मामले को अंतिम रूप देने के लिए हमने कैबिनेट की बैठक की। हमने फैसला किया है कि TDPL द्वारा आयोजित परीक्षाएं, TDPL द्वारा की गई भर्तियां या TDPL के अन्य सभी काम रद्द कर दिए गए हैं। जहां तक मेरा मानना है कि परीक्षाएं कैसे होनी चाहिए, कैसे नहीं होनी चाहिए, इसको लेकर पहले से ही एसओपी बना हुआ है। और कहीं ना कहीं अगर उस एसओपी का पालन होता, तो गड़बड़ियां नहीं होती। TDPL के द्वारा प्रकाशित रिजल्ट, TDPL की सभी गतिविधियां रद्द की जाती हैं।”

 

 

Read more Awarapan 2 OTT Platform: थिएटर रिलीज के बाद इस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी ‘आवारापन 2’, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम?

 

2014 से आयोजित सभी परीक्षाएं रद्द होंगी

Big breakingसामने आई जानकारी के अनुसार, झारखंड सरकार की कैबिनेट ने आउटसोर्स एजेंसी TSR डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 2014 से आयोजित सभी परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया है। इस बारे में झारखंड सरकार के के मंत्री इरफान अंसारी ने कहा, “सरकार ने उनकी मुख्य मांग मान ली है। CGL परीक्षा को रद्द करना। इस पर सहमति बन गई है। इसके अलावा, TDPL द्वारा आयोजित सभी परीक्षाएं रद्द कर दी जाएंगी।”

Related Articles

Back to top button