छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में सरेंडर नक्सली की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच जारी

Chhattisgarh top news जिले के पुनर्वास केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे एक सरेंडर नक्सली की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. मृतक की पहचान नरसू बोड्डू उर्फ नैती के रूप में हुई है. वह 26 साल का था. पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वह 23 जुलाई 2026 से पुनर्वास केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा था. बुधवार सुबह उसकी मौत की सूचना बीजापुर पुलिस को मिली.

 

परिवार ने घटना पर जताया संदेह

 

घटना की जानकारी मिलते ही एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम और थाना बीजापुर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है. फिलहाल घटना के कारणों की जांच और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. मृतक के भाई साकेत कुमार बोड्डू ने घटना को लेकर संदेह जताया है. उनका कहना है कि परिवार को जानकारी मिली कि नरसू ने पुनर्वास केंद्र के बाथरूम में जान दे दी.

 

 

बीजापुर में सरेंडर नक्सली की संदिग्ध मौत

मेरे भाई को वर्ष 2025 में सरेंडर कराने के लिए लाया गया था. इसके बाद पुनर्वास प्रक्रिया के तहत उन्हें घर भेजे जाने और फिर अगस्त में पुनर्वास केंद्र बुलाए जाने की जानकारी दी. परिवार को बुधवार को नरसू की मौत की सूचना मिली- साकेत कुमार बोड्डू, मृत सरेंडर नक्सली का भाई

 

घर लौटने के बीच मौत की खबर

मृतक के भाई का दावा है कि नरसू को अगले दिन घर भेजे जाने की बात कही जा रही थी. ऐसे में परिवार को उम्मीद थी कि वह जल्द ही अपने परिजनों के बीच लौटेगा. साकेत का कहना है कि नरसू के छोटे-छोटे बच्चे, पत्नी और बुजुर्ग पिता हैं. परिवार को लगता है कि घर लौटने की खुशी के बीच वह ऐसा कदम क्यों उठाता.

 

पुलिस जांच के बाद होगा खुलासा

 

इन्हीं परिस्थितियों का हवाला देते हुए मृतक के भाई ने मौत को लेकर आशंका जताई है और मामले की निष्पक्ष जांच की जरूरत बताई है. हालांकि, परिजनों द्वारा जताई गई हत्या की आशंका की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी .घटना के बाद एफएसएल टीम की मौजूदगी और पुलिस की वैधानिक कार्रवाई से मामले की जांच आगे बढ़ रही है.

 

Chhattisgarh top newsपुलिस केस की जांच में जुट गई है. मौके पर एफएसएल की टीम जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अहम खुलासा हो सकेगा-

ख़बर शेयर करें:

Back to top button