Chhattisgarh top news: गांजा तस्कर के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.54 करोड़ गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

Chhattisgarh top news गांजे की तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान चला रखा है. इसी कड़ी में कोंटा पुलिस ने 308 किलो गांजा पिकअप वाहन से पकड़ा है. पकड़े गए गांजे की अनुमानित कीमत 1 करोड़ 54 लाख के करीब आंकी जा रही है. गांजा तस्कर गांजे की इस खेप को नमक की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे. पुलिस ने शक होने पर गाड़ी की सघन तलाशी ली, जिसके बाद नमक की बोरियों के नीचे छिपाकर रखा गया गांजा बरामद किया गया. पुलिस ने गांजे के साथ 2 लोगों को भी गिरफ्तार किया है. पकड़े गए दोनों लोग राजस्थान के रहने वाले हैं.
1 करोड़ 54 लाख का गांजा पकड़ा गया
दरअसल, पुलिस को मुखबिर के जरिए ये खबर मिली थी कि एक पिकअप वाहन के जरिए गांजे की तस्करी की जा रही है. गांजे की ये खेप ओडिशा के मलकानगिरी से होते हुए कोंटा आएगी, फिर यहां से उसे राजस्थान ले जाने की तैयारी है. पुलिस ने मुखबिर की खबर को पुष्ट करने के बाद कोंटा के मोटू मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी लगाई. सुबह करीब 6 बजे संदिग्ध गाड़ी मौके पर पहुंची. पहले से सतर्क जवानों ने तत्काल पॉजिशन लेते हुए गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया. गाड़ी में सवार दोनों लोगों ने पुलिस को बताया कि वो नमक लेकर जा रहे हैं. जिसके बाद पुलिस ने गाड़ी की तलाशी लेनी शुरू की. तलाशी के दौरान 300 किलो से ज्यादा गांजा पकड़ा गया.
नमक के नाम पर गांजे की तस्करी
जिले में नशे के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है. कोन्टा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 308 किलो 280 ग्राम गांजा बरामद किया है. 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है. नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा: रोहित शाह, एएसपी
150 पैकेट में छिपाकर रखा गया था करोड़ों का गांजा
Chhattisgarh top newsकोंटा पुलिस ने बताया कि गाड़ी में 150 गांजे के पैकेट नमक की बोरियों के नीचे छिपाकर रखे गए थे. गांजे की खेप के साथ पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार प्रजापति, उम्र 24 साल, निवासी भीलवाड़ा और उदय राम बलई, उम्र 24 साल, निवासी भीलवाड़ा, राजस्थान के रुप में हुई. कोंटा पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है.



