Bhind Road Accident: भीषण सड़क हादशा: ट्रक और लोडिंग वाहन में आमने-सामने टक्कर से 8 लोगों की मौके पर मौत, 22 घायल – RGH NEWS
देश

Bhind Road Accident: भीषण सड़क हादशा: ट्रक और लोडिंग वाहन में आमने-सामने टक्कर से 8 लोगों की मौके पर मौत, 22 घायल

Bhind Road Accident मध्यप्रदेश के भिंड जिले में नेशनल हाईवे-719 पर देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के छीमका गांव के पास ट्रक और लोडिंग वाहन में भिड़ंत हो गई। जिसमें 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हैं। घायलों में 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

धान रोपाई के बाद घर लौट रहे थे मजदूर

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी और आसपास के गांवों के मजदूर ग्वालियर जिले के डबरा के पास चिनौर गांव में धान रोपाई का काम करने के बाद लोडिंग वाहन से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब 12 बजे छीमका गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई।

 

गायों को बचाने के चक्कर में हादसा

शुरुआती जानकारी के अनुसार, सड़क पर बैठी गायों को बचाने के प्रयास में हादसा होने की बात सामने आई है। दोनों वाहनों की रफ्तार तेज होने के कारण टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

read more Chhattiagarh weather: छत्तीसगढ़ में होगी आफत की बारिश, इन 9 जिलों में यलो अलर्ट जारी

 

 

गंभीर घायल ग्वालियर रेफर

हादसे की सूचना मिलते ही गोहद चौराहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहनों से बाहर निकाला गया। डायल-108 की 5 एंबुलेंस सहित डायल-112 की मदद से सभी घायलों को गोहद अस्पताल पहुंचाया गया।

 

गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया। जिनमें से 3 लोगों ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

 

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के वास्तविक कारणों और दोनों वाहनों की गति समेत अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

 

मृतक मजदूरों के परिजनों को यूपी देगा 2-2 लाख 

Bhind Road Accidentमध्यप्रदेश के भिंड में हुई सड़क दुर्घटना में मरने वाले मजदूरों को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 2-2 लाख रुपए की आर्थिक मदद करने की घोषणा की है।

ख़बर शेयर करें:

Related Articles

Back to top button